फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   ड्यूटी के लिए दूर दराज भेजने पर अध्यापक यूनियों ने की निंदा

ड्यूटी के लिए दूर दराज भेजने पर अध्यापक यूनियों ने की निंदा

Mon, 26 Feb 2018 10:24 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
ड्यूटी के लिए दूर दराज भेजने पर अध्यापक यूनियों ने की निंदा
ड्यूटी के लिए दूर-दराज भेजने पर अध्यापक यूनियनों ने की निंदा
विज्ञापन

अध्यापक नेताओं ने फैसला वापस लेने की रखी मांग
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
पंजाब सरकार की ओर से इस बार 10वीं व 12वीं की परीक्षा पूर्ण तौर पर नकल रहित करवाने के लिए नई नीति तैयार की गई है। इसके तहत सभी स्कूलों के सेंटर तब्दील कर दिए गए हैं। इसके बाद अब शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल अध्यापकों को ड्यूटी के लिए दूर दराज भेजा जा रहा है। इसकी अध्यापक यूनियनें निंदा कर रही हैं। डेमोक्रेटिक टीचर फ्रंट पंजाब गुरदासपुर ने अध्यापकों की 10वीं व 12वीं कक्षा की सालाना परीक्षा के लिए बतौर सुपरिंटेंडेंट, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ड्यूटी दूर दराज लगाकर परेशान करने की निंदा की है।

संगठन के जिला प्रधान अमरजीत शास्त्री और महासचिव हरजिंदर सिंह वडाला बांगर ने कहा कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने गुरदासपुर-पठानकोट जिले के अध्यापकों को परेशान करने के लिए 60 से 80 किलोमीटर दूर ड्यूटी लगाई है। अध्यापकों को सिर्फ 80 रुपये ड्यूटी भत्ता दिया जाना है। उनको निगरान, क्लर्क और दर्जा चार को कोई मेहनताना नहीं दिया गया। इन ड्यूटियों के नियुक्ति पत्र देते हुए समय जिला शिक्षा अधिकारियों की कोई सहमति नहीं ली गई। गुरदासपुर तहसील के अध्यापक बटाला तहसील, डेरा बाबानानक के अध्यापकों को काहनूवान, श्री हरगोबिंदपुर के स्कूलों में ड्यूटी देने के लिए मजबूर किया गया है। इस दौरान अध्यापक नेता प्रिंसिपल अमरजीत सिंह मनी, बलवंत सिंह नड़ांवाली, गुरदयाल चंद, उपकार सिंह, डा. सतिंदर, वरगिस सलामत, हरदीप राज, महिंदर सिंह ने पंजाब सरकार से मांग की है कि अध्यापकों की ड्यूटियां वापस ली जाएं।
विज्ञापन



26जीडीआर9- जानकारी देते हुए अमरजीत शास्त्री व अन्य ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed