फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   सभी केंद्रों के ध्यानार्थ -पाकिस्तान में गुरूद्वारा गिराया, गुरूद्वारे की जमीन पर बनाया प्लाजा कांप्लेक्स

सभी केंद्रों के ध्यानार्थ -पाकिस्तान में गुरूद्वारा गिराया, गुरूद्वारे की जमीन पर बनाया प्लाजा कांप्लेक्स

Tue, 19 Dec 2017 10:32 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ -पाकिस्तान में गुरूद्वारा गिराया, गुरूद्वारे की जमीन पर बनाया प्लाजा कांप्लेक्स
पाकिस्तान के साहीवाल इलाके में गुरुद्वारा गिराया
विज्ञापन

गुरुद्वारे की जमीन पर बनाया जा रहा है शापिंग कांप्लेक्स
एसजीपीसी ने की निंदा, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप करने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
पाकिस्तान के साहीवाल इलाके में एक गुरुद्वारे को गिराकर वहां शापिंग कांप्लेक्स बनाया जा रहा है। इस पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने कड़ा एतराज जताया है, वहीं श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर पाक हुकूमत इस बारे में जल्द ठोस कदम नहीं उठाती तो उसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं। जत्थेदार ने इस बारे में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी इस बारे में हस्तक्षेप करने को कहा है।
मंगलवार को श्री अकाल तख्त साहिब से फरमान जारी करते हुए ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा कि पाकिस्तान सदैव भारत विरोधी बयानबाजी करता रहा है। पाक में बसे हिंदू व सिख समुदाय पर हमेशा अत्याचार होते रहे हैं। पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने उन्हें बताया है कि साहीवाल इलाके में स्थित गुरुद्वारा को गिराकर वहां माफिया शापिंग कांपलेक्स बना रहे हैं, जो कि गलत है। यह हरकत पाकिस्तान की साजिश है। पाक में रहने वाले और पूरी दुनिया में बसने वाले सिख समुदाय को यह कतई सहन नहीं होगा। पाक सरकार इस पर कोई कार्रवाई नहीं करती तो दुनिया भर में बसे सिख समुदाय विरोध में उतरेंगे।
विज्ञापन

पीएम साहिब! गुरुद्वारा को दिलाओ आजादी
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि सिक्किम में स्थित गुरुद्वारा डांगमांग सिखों को सौंपा जाए। यहां श्री गुरुनानक देव जी ने अपने चरण रखे थे। इस गुरुद्वारा पर स्थानीय लोगों ने कब्जा कर लिया है और पिछले काफी समय से श्री गुरू ग्रंथ साहिब का प्रकाश करने से रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed