फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   मोदी सरकार पठानकोट में लाएगी बीपीओ :- भाजपा

मोदी सरकार पठानकोट में लाएगी बीपीओ :- भाजपा

Thu, 14 Dec 2017 10:26 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
मोदी सरकार पठानकोट में लाएगी बीपीओ :- भाजपा
‘केंद्र सरकार पठानकोट में लाएगी बीपीओ’
विज्ञापन

बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग से पैदा होंगे रोजगार के अवसर: भाजपा
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
केन्द्र सरकार ने इंडिया बीपीओ प्रमोशन स्कीम में पंजाब प्रदेश से अमृतसर व पठानकोट को भी शामिल किया गया है। बीपीओ यानि बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग की शुरुआत से हजारों लोगों को अपना भविष्य उज्ज्वल बनाने का मौका मिलेगा। यह बातें वीरवार को ढांगू रोड स्थित होटल में भारतीय जनता पार्टी की बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल रामपाल ने कहीं।
पंजाब प्रवक्ता नरेंद्र परमार, पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल, मेयर अनिल वासुदेवा, पूर्व मार्केट कमेटी चेयरमैन विपिन महाजन, जिला महामंत्री राकेश शर्मा, पूर्व प्लानिंग बोर्ड चेयरमैन सतीश महाजन, जिला मीडिया इंचार्ज प्रदीप रैणा, पंकज कुमार व भाजयुमो नेता विक्की वर्मा की मौजूदगी में आयोजित बैठक में रामपाल ने कहा कि इस योजना से क्षेत्र ही नही बल्कि पूरे पंजाब राज्य को लाभ है, क्योंकि शिक्षित लोग जोकि रोजगार न होने की वजह से बेरोजगार बैठे है, उन लोगों को इस योजना में रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बीपीओ योजना संबंधी बताते हुए कहा कि इसके अधीन आने वाली कंपनियों की ओर से एजुकेशन व प्रोफेशन के मुताबिक रोजगार दिलाया जाएगा। उनके अनुसार 2018 तक इसकी शुरुआत होकर सभी लोगों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की बीपीओ नीति का उद्देश्य बीपीओ इंडस्ट्री को महानगरों से निकालकर छोटे शहरों तक ले जाना है। इससे नौजवानों को काम करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर अनिल वासुदेवा ने बताया कि बीपीओ में बड़ी से लेकर छोटी कंपनियां काम करती है। यहां से विदेशों में बैठी कंपनियों का काम किया जाता है और इसमें कॉल सेंटर से लेकर डाक्टरों तक का काम भी शामिल होता है। इस योजना के लागू से यहां वर्ल्ड वाइड मार्केट तैयार होगा। इस दौरान नरोट जैमल सिंह नगर पंचायतों पर भाजपा नेताओं ने कहा कि विपक्षी पार्टी ने वोटर सूचियों में गड़बड़ की है। इसमें सरकारी मशीनरी का भी दुरुपयोग किया गया है। यह लोकतंत्र की सरेआम हत्या है। इसकी शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed