{"_id":"5b799c1f42c7924660499fac","slug":"171534696479-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक इंस्पेक्टर को बटाला कोर्ट ने भगौडा घोषित किया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक इंस्पेक्टर को बटाला कोर्ट ने भगौडा घोषित किया था
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुसाइड मामले में नामजद था पुलिस अधिकारी चंदन कुमार
बटाला कोर्ट ने घोषित किया था भगोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। गत रात अमृतसर के रहने वाले इंस्पेक्टर चंदन कुमार जिनकी शनिवार को रात हत्या कर दी गई, उन्हें बटाला कोर्ट ने एक मामले में भगोड़ा घोषित किया था। बाकायदा बटाला के आधीन आते गांव रंगड़ नंगल में इंस्पेक्टर के खिलाफ 27 जुलाई को धारा 174 ए (कोर्ट के आदेशों की उल्लंघना करने के आरोप) के तहत मामला दर्ज किया गया था। मगर इस मामले के दर्ज होने से पहले ही बटाला की कोर्ट ने 7 मई 2018 को उसे भगोड़ा (पीओ) घोषित कर दिया था। तभी से इंस्पेक्टर फरार थे। गौरतलब है कि 2015 में इंस्पेक्टर चंदन कुमार थाना सिविल लाइन बटाला के एसएचओ थे। दिसंबर 2015 में गांव शाहबाद के पास पैसों के लेने देने के मामले में एक महिला ने जहर निगलकर सुसाइड कर लिया था। इंस्पेक्टर पर अपने एक अन्य पुलिस अधिकारी के साथ मिलकर महिला द्वारा लिखे सुसाइड नोट को बदलने का आरोप था। इंस्पेक्टर चंदन कुमार पर सुसाइड से संबंधित मामला थाना रंगड़ नंगल करने के बजाय थाना सिविल लाइन बटाला में मामला दर्ज करने का भी आरोप था। इस मामले में इंस्पेक्टर को नामजद किया गया था और वह तभी से फरार चल रहे थे। थाना रंगड नंगल के एसएचओ हरिकृष्ण ने बताया कि थाना रंगड नंगल में इंस्पेक्टर चंदन कुमार के खिलाफ 27 जुलाई 2018 को मामला दर्ज होने के बाद भी उसकी गिरफ्तारी नही हुई थी। उक्त अधिकारी तभी से फरार था।