फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   ‘कांग्रेस ने बजट मीटिंग को बनाया जंग का अखाड़ा’

‘कांग्रेस ने बजट मीटिंग को बनाया जंग का अखाड़ा’

Sat, 31 Mar 2018 10:29 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
‘कांग्रेस ने बजट मीटिंग को बनाया जंग का अखाड़ा’
‘मेयर से झड़प का मामला गरमाया’
विज्ञापन

निगम मीटिंग के हंगामे के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी में जुटी भाजपा
अमर उजाला
पठानकोट।
नगर निगम की बीते दिनों हुई बजट मीटिंग में मेयर अनिल वासुदेवा और कांग्रेसी पार्षदों में हुई झड़प का मामला शांत नहीं हो रहा है। कांग्रेसी पार्षदों पर मेयर पर हमला करने का आरोप लगा रही भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को फिर से बैठक की। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अश्वनी शर्मा की अगुवाई में हुई मीटिंग में भाजपा एससी मोर्चा के वर्करों ने भाग लिया। इस दौरान 2 अप्रैल को कांग्रेस के खिलाफ भाजपा द्वारा किये जाने वाले रोष प्रदर्शन के बारे चर्चा की गई।

अश्विनी शर्मा ने कहा कि बजट मीटिंग में शहर के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की जानी थी। लेकिन उसे कांग्रेस की ओर से जंग का अखाड़ा बना दिया गया और मेयर पर जानलेवा हमला किया जो कि निंदनीय तो है ही साथ ही में यह लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से इसका कड़ा संज्ञान लिया गया ौर 2 अप्रैल को शहर के गाड़ी अहाता चौक मेंभाजपा कार्यकर्ता रोष रैली में पहुंचकर इसका जवाब देंगे। इस मौके पर एससी मोर्चा की पंजाब उपाध्यक्ष शोभा रानी, सहित मौके पर महासिचव रजत, उपाध्यक्ष विनोद, रविन्द्र, रोशन, अर्जुन प्रधान, अश्विनी, किशन, रमेश, उमा, दीपक कश्यप मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed