फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   बजट को लेकर मेयर के खिलाफ भड़के कांग्रेसी

बजट को लेकर मेयर के खिलाफ भड़के कांग्रेसी

Fri, 23 Mar 2018 10:24 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
बजट को लेकर मेयर के खिलाफ भड़के कांग्रेसी
बजट को लेकर मेयर के खिलाफ भड़के कांग्रेसी
विज्ञापन

पार्षदों को बिन बताए बजट तैयार और सार्वजनिक करने का आरोप
कहा- लोकतंत्र के खिलाफ जा रहे मेयर के खिलाफ करेंगे शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
नगर निगम की ओर से अगले वित्त वर्ष के लिए तैयार किए गए बजट को लेकर कांग्रेसियों ने मेयर पर हल्ला बोल दिया है। कांग्रेस का कहना है कि कांग्रेस पार्षदों को बिना एजेंडा बताए ही मेयर ने बजट तैयार कर लिया है। यह कानूनी रूप से गलत और लोकतंत्र के खिलाफ है। कांग्रेसियों ने मेयर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की शिकायत भी कर दी है।
जिला कांग्रेस प्रधान अनिल विज की अगुवाई में शुक्रवार को एक प्रेसवार्ता हुई। इसमें पार्षद पन्ना लाल भाटिया, योगेश ठाकुर, विभूति शर्मा, रोहित स्याल, जुगल किशोर, सलोनिया, अनीता, रेखा, अश्वनी अशी आदि कांग्रेसी मौजूद थे। इस दौरान कांग्रेसियों ने मेयर पर कांग्रेसियों के साथ भेदभाव करने और लोकतंत्र के खिलाफ जाकर काम करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

अनिल विज ने कहा कि मेयर ने बजट तैयार भी कर लिया है। इसकी जानकारी सार्वजनिक भी कर दी है। वहीं बजट तैयार करने से पहले इसका कोई एजेंडा कांग्रेस पार्षदों को दिखाया भी नहीं गया। उन्होंने कहा कि पार्षद लोगों की ओर से चूना जाता है। लेकिन लोगों के नुमाइंदे को दरकिनार करके काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कानूनी अपराध है और मेयर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेयर ने एफएंडसीसी के माध्यम से कई फंड रिलीज किए। वहीं उसमें से एक भी पैसा कांग्रेस पार्षदों को नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि निगम के फंड के प्रयोग की विजिलेंस जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर पर हुए निजी हमले
समूह कांग्रेसियों ने कहा कि नगर निगम के करीब 6 मुलाजिम मेयर अनिल वासुदेवा ने अपने घर पर तैनात कर रखे हैं। उन छह मुलाजिमों को वेतन तो निगम की ओर से दिया जाता है। लेकिन यह मुलाजिम मेयर के घर पर निजी काम करते हैं। ऐसा कर मेयर की ओर से पद का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विजिलेंस जांच से डर कर मेयर अपने ही ऑफिस के बाहर धरने लगा रहे हैं। जो कि बस एक ड्रामा है।


कमिश्नर को फोन कर बोले विज, बजट लीक कैसे हुआ
मौके पर ही जिला कांग्रेस प्रधान अनिल विज ने नगर निगम के कमिश्नर कुलवंत सिंह को फोन कर मामले की जानकारी मांगी। विज ने कमिश्नर से कहा कि बिना कांग्रेसी पार्षदों को एजेंडा दिखाए खुद अकेले बजट कैसे तैयार कर लिया गया। इतना ही नहीं पार्षदों को बताए बगैर ही बजट को लीक (सार्वजनिक) भी कर दिया गया। वहीं पहले पार्षदों को बजट दिखाना चाहिए था। वहीं कमिश्नर ने इस बारे कोई भी जानकारी होने से इंकार किया। इस पर जिला प्रधान ने लिखित शिकायत देने की बात कही। अनिल विज ने कहा कि निकाय विभाग को लिखित शिकायत देंगे। ताकि मेयर पर लोकतंत्र के खिलाफ जाने के चलते कार्रवाई की जा सके। इस बारे में मेयर अनिल वासुदेवा ने कहा कि उनकी ओर से बजट को सार्वजनिक नहीं किया गया है। यदि किसी निगम के अधिकारी और कर्मचारी ने बजट को सार्वजनिक किया है तो उसकी जांच की जाएगी और संबंधित अधिकारी या कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



फोटो -2- पठानकोट में बजट के मुददे को लेकर मेयर पर भडक़ते कांग्रेसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed