फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   खनन माफिया के बाद अब वन माफिया पर कसेगी नकेल

खनन माफिया के बाद अब वन माफिया पर कसेगी नकेल

Mon, 26 Feb 2018 10:37 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खनन माफिया के बाद अब वन माफिया पर कसेगी नकेल
माइनिंग के बाद अब वन माफिया के खिलाफ प्रशासन सक्रिय
विज्ञापन

जिला वन विभाग हुआ सतर्क, धार क्षेत्र में रख रहा पैनी नजर
अवैध रूप से कटे खैर के पेड़ दुनेरा में बरामद : डीएफओ
जितेंद्र शर्मा।
पठानकोट।
जिस तरह से प्रशासन ने जिले में माइनिंग के खिलाफ कमर कसी है। उस तरह से अब खैर के पेड़ों की अवैध कटाई के खिलाफ भी वन विभाग सक्रिय हो चुका है। विभाग ने हलका सुजानपुर के दुनेरा क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध रूप से काटे गए खैर के पेड़ बरामद किए हैं। हालांकि आरोपी फरार हैं। वहीं विभाग का दावा है कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। इसकी पुष्टि खुद जिला वन अधिकारी ने की है।
जिला पठानकोट हिमाचल प्रदेश और जेएंडके की सीमा के साथ लगता है। तीन राज्यों की सीमाओं पर स्थित होने से जिले को कई तरह के अवैध कार्यों में बतौर गेटवे भी प्रयोग किया जाता है। यहां पर अवैध खनन, नशा सप्लाई के साथ-साथ अवैध रूप से पेड़ों की कटाई और फिर दूसरे राज्यों में सप्लाई की बातें कई बार सामने आती रही हैं। सूबे में सरकार चाहे किसी भी पार्टी की हो, यहां पर कई प्रकार के अवैध कार्य कभी न कभी सामने आ जाते हैं। इस बार कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से ही अवैध खनन और नशा तस्करी के खिलाफ प्रशासन ने काफी सफलता हासिल की है। इस तरह अब वन माफिया के खिलाफ भी विभाग सतर्क हो चुका है।
विज्ञापन

जिले के हलका सुजानपुर का धार इलाका अर्ध पहाड़ी है। घने जंगलों में कई तरह के पेड़ पाए जाते हैं। यहां पर खैर के पेड़ों की भी भरमार है। इन्हीं की अवैध रूप से कटाई भी कम नहीं है। इस मुद्दे को कई बार कई सामाजिक संगठन उठा चुके हैं। कई बार राजनीतिक गलियारे में भी इसकी चर्चा खूब होती है। एक-दूसरे पर खैर की कटाई में संलिप्त होने के आरोप भी राजनीतिक नुमाइंदे लगाते हैं, लेकिन फिर भी कोई बड़ी कार्रवाई अब तक खैर काटने वाले वन माफिया के खिलाफ नहीं हो सकी है। अब वन विभाग ने भारी मात्रा में कटा हुआ खैर बरामद कर यह बात साबित कर दी है कि खैर काटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खैर की अवैध कटाई के खिलाफ विभाग सतर्क है। दुनेरा में भारी मात्रा में अवैध रूप से काटी गई खैर की लकड़ी बरामद की गई है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. संजीव तिवारी, वन अधिकारी, पठानकोट

फोटो -16- पठानकोट के दुनेरा में विन विभाग द्वारा बरामद किये गए अवैध रूप से कटे पेड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed