{"_id":"5a4fb2ed4f1c1b09788b6b6a","slug":"171515172589-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटरसाइकिल की चेन में लोई आने से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटरसाइकिल की चेन में लोई आने से एक की मौत
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोटरसाइकिल की चेन में लोई आने से एक की मौत
तरनतारन। वेरका डेरी पट्टी में पीटर रेहड़े (मोटरसाइकिल वाली रेहड़ी) पर सामान लादकर जा रहे व्यक्ति की लोई (शाल) मोटरसाइकिल की चेन में आ जाने से गला घुट गया। इस संबंध में गुरदीप सिंह पुत्र बगीचा सिंह निवासी गांव मुगलवाला ने बताया कि उसका भाई कुलदीप सिंह पीटर रेहड़े पर सामान लेकर गांव मुगलवाला जा रहा था। वेरका डेयरी चौक में उसने ठंड कारण लोई ली हुई थी, जो उसके मोटरसाइकिल की चेन में आ गई। जिसके कारण वह पीटर रेहड़े से नीचे गिर गया और उसे चोटें लगीं और मौके पर उसने दम तोड़ दिया। मामले का पता चलते ही एएसआई पन्ना लाल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। एएसआई पन्ना लाल ने कहा कि शव का सिविल अस्पताल पट्टी से पोस्टमार्टम होगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कुलदीप सिंह अपने पीछे पत्नी और 2 लड़के छोड़ गया है।