{"_id":"5aba719c4f1c1b57408b53f5","slug":"161522168220-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेअंत कॉलेज की इलेक्ट्रॉनिक विभाग की लैब को लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेअंत कॉलेज की इलेक्ट्रॉनिक विभाग की लैब को लगी आग
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शार्ट सर्किट से कॉलेज की इलेक्ट्रानिक लैब जली
नहीं चले आग बुझाने वाले यंत्र, कुछ दिन पहले ही कराए गए थे रिफिल
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
बेअंत कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट में मंगलवार दोपहर आग लगने के कारण इलेक्ट्रानिक विभाग की लैब जल गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। दमकल विभाग की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कॉलेज प्रिंसिपल के ऑफिस के पास स्थित इलेक्ट्रानिक विभाग की कंप्यूटर लैब से छात्र क्लास लेकर बाहर गए। छात्रों के बाहर जाने के कुछ देर बाद ही शॉर्ट सर्किट हो गया। धुआं उठता देखकर कॉलेज कर्मचारियों ने शोर मचाया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रिंसिपल दिलभाग सिंह ने बताया कि आग लगने से कॉलेज का भारी नुकसान हुआ है। बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए दूसरी लैब का प्रयोग किया जाएगा। कालेज सूत्रों के अनुसार गत दिनों ही कआग बुझाने वाले यंत्रों की रिफिलिंग कराई गई थी। मौके पर उनमें से कोई नही चला। एक आध जो चला उससे आग बुझा पाना संभव नहीं था। प्रिंसिपल का कहा है अग्निशमन यंत्रों की मदद ली गई। आग इतनी भयानक थी कि उसे केवल फायर ब्रिगेड़ ही काबू कर सकती थी।