{"_id":"5aad4d254f1c1b27088b5bb2","slug":"161521306917-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"250 भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री रानी चटर्जी पंजाबी फिल्म के लिए अमृतसर पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
250 भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री रानी चटर्जी पंजाबी फिल्म के लिए अमृतसर पहुंचीं
Updated Sat, 17 Mar 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी पंजाबी फिल्म के लिए पहुंचीं अमृतसर
15 साल पहले भोजपुरी की पहली फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला’ से की थी करियर शुुुरुआत
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
भोजपुरी की 250 फिल्मों में अपनी अभिनय कला का लोहा मनवा चुकी अभिनेत्री रानी चटर्जी पंजाबी फिल्म आसरा की शूटिंग के लिए अमृतसर पहुंचीं। प्रोड्यूसर राजकुमार की इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं। अमृतसर के भोजपुरी अभिनेता बलकार सिंह बाली चटर्जी ने बताया कि पंजाब, अमृतसर, दरबार साहिब और जलियांवाला बाग के बारे में बड़ा सुना था और आज देख कर मन गदगद हो गया। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग रविवार को दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद शुरू की जाएगी।
15 साल पहले भोजपुरी की पहली फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला’ से करियर की शुुुरुआत करने वाली रानी का कहना है कि उन्हें पंजाबी नहीं आती, लेकिन अपनी मेहनत से इसके लिए तैयार कर लिया है और उम्मीद है कि पंजाबी दर्शक उनको भोजपुरी की ही तरह से तवज्जो देंगे। बलकार ने बताया कि रानी ने ससुरा बड़ा पइसा वाला, तोहार नइखे कवनो जोड़ तू बेजोड़ बाड़ू हो, देवरा बड़ा सतावेला, दिलजले जैसी भोजपुरी की सुपर हिट फिल्में दी हैं। उनको नेशनल और रीजनल अवार्ड के अलावा मारीशस में आयोजित फिल्म समारोह में सबसे पापुलर ऐक्ट्रेस का भी अवार्ड मिल चुका है। फिल्म आसरा में उनके साथ गुग्गू गिल तथा टीनू वर्मा जैसे कलाकार नजर आएंगे।