{"_id":"5a942f934f1c1b28428b787d","slug":"161519660947-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहगढ़ चूढिय़ां से चल कर डल्ला मोड़ पर पहुँची मशाल यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहगढ़ चूढिय़ां से चल कर डल्ला मोड़ पर पहुँची मशाल यात्रा
Updated Mon, 26 Feb 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगढ़ चूड़ियां से डल्ला मोड़ पहुंची मशाल यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
कादियां। अमृतसर से रविवार को चली पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब प्रोजेेेक्ट के तहत मशाल यात्रा का गुरदासपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। शिक्षा विभाग के सचिव कृष्ण कुमार के निर्देश पर डिप्टी डायरेक्टर जरनैल सिंह और हरप्रीत कौर के नेतृत्व में यह विशाल मशाल मार्च निकाला जा रहा है। गुरदासपुर में इस मशाल मार्च का जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बाला, जिला शिक्षा अधिकारी सलविन्द्र सिंह समरा प्राइमरी शिक्षा और डायट प्रिंसिपल बलबीर सिंह के नेतृत्व में शुभारंभ किया गया। मार्च का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में बच्चों के दाखिले को बढ़ाना, लोगों में सरकारी स्कूल के प्रति विश्वास को बढ़ाना और लोगों को सरकारी स्कूलों की उपलब्धियों से अवगत करवाना है। डीएम नरिंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब का विशाल मशाल मार्च सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहगढ़ चूड़ियां से शुरू होकर काला अफगाना, अलीवाल, सुनैय्या, अरबन अस्टेट, कादियां चौक, वडाला ग्रंथियां, डल्ला मोड़, काहलवां, हरचोवाल, तुगलवाल, सठियाली, तिब्बड़, बहरामपुर रोड, दीनानगर और परमानंद से होते हुए शाम को पठानकोट पहुंचेेगा। डल्ला मोड़ पर प्रिंसिपल अमरजीत सिंह भाटिया के नेतृत्व में डल्ला स्कूल के विद्यार्थियों और स्टाफ ने स्वागत किया। इस दौरान शाम लाल, सिमरतपाल सिंह पड्डा, विजय कुमार, सतनाम सिंह, तरूण कुमार, रुपिंद्रजीत कौर धालीवाल, राकेश कुमार, राजप्रीत सिंह, गुरलाल सिंह, आशा सिंह, प्रदीप सिंह चीमा, आजाद परविंद्र सिंह, अश्वनी कुमार लेक्चरर डायट उपस्थित थे।
फोटो 25जीडीआर2- प्रिंसीपल अमरजीत सिंह भाटिया डल्ला मोड़ पर बच्चों सहित मशाल यात्रा का स्वागत करते हुये