{"_id":"5a81c7fc4f1c1bc83b8b6655","slug":"161518454780-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री दरबार साहिब के नाम से पर चंदा मांगने वालों का फर्जीवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री दरबार साहिब के नाम से पर चंदा मांगने वालों का फर्जीवाड़ा
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरबार साहिब के नाम से चंदा मांगने वालों का विरोध
एसजीपीसी सचिव ने कहा कि चंदा मांगा नहीं जाता, श्रद्धालु खुद देते हैं
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
विश्व प्रसिद्ध अध्यात्मिक केंद्र व सिख धर्म का सबसे बड़ा तीर्थ श्री दरबार साहिब के नाम पर फर्जीवाड़ा करके चंदा वसूलने वालों की शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा है कि श्री दरबार साहिब के लिए कोई चंदा मांगने नहीं जाता। ऐसे में जो भी चंदा मांगने आते हैं, उनके बारे में एसजीपीसी को बताए। यह फर्जीवाड़ा है क्योंकि श्री दरबार साहिब के लिए चंदा मांगने की सवाल ही नहीं उठता, यहां तो संगत पंगत में श्रद्धा के साथ श्री दरबार साहिब को सब कुछ अर्पण के लिए तत्पर है। चंदा मांगने वाले फर्जी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
सोमवार को एसजीपीसी के सचिव डॉ. रूप सिंह ने कहा कि श्री दरबार साहिब के लिए चंदा मांगने का सवाल ही नहीं उठता। यहां पर कौन कितनी सेवा करता है, यह भी कोई जताता नहीं। विश्व भर में सबसे अधिक श्रद्दालु यहां आते हैं। 24 घंटे गुरु का लंगर चलता है। यह रब का घर है और रब के घर में मांगने की जरूरत नहीं पड़ती। वह खुद देता है।
एसजीपीसी सचिव ने कहा कि श्री दरबार साहिब के नाम पर चंदा मांगने वालों को सबक तभी सिखाया जा सकेगा जब उनके बारे में जानकारी एसजीपीसी को मिलेगी। यह लोग सिख धर्म को ठेस पहुंचा रहे हैं और गुरूओं की कही वाणी से विपरीत काम कर रहे हैं। देश के सभी गुरुद्वारों से अपील है कि वो ऐसे लोगों पर शिकंजा कसे जो कि श्री दरबार साहिब के नाम पर चंदा मांगकर फर्जीवाड़ा कर रहे हैं।