{"_id":"599db1404f1c1b32248b45f3","slug":"161503506752-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक विकास में मददगार होगा दुरूस्त यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक विकास में मददगार होगा दुरूस्त यातायात
Updated Wed, 23 Aug 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास का ब्लू प्रिंट सरकार को सौंपा
पठानकोट। सरकार ने जिले में औद्योगिक विकास करने के अपने चुनावी वादे को पूरा करने की करने की कवायद शुरू कर दी है। औद्योगिक विकास से पहले सरकार ने जिले में यातायात के पर्याप्त साधन जुटाने की योजना बनाई है। विधायक अमित विज ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की योजना का ब्लू प्रिंट तैयार करके सरकार तक पहुंचा दिया है। अब सरकारी की मंजूरी के बाद यातायात के साधनों को दुरुस्त किया जाएगा। इसके बाद इंडस्ट्री लगाने का काम आगे बढ़ेगा।
विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने जिले में इंडस्ट्री लाने का वादा करते हुए कहा था कि इससे न सिर्फ युवाओं को रोजगार मिलेगा बल्कि आर्थिक दृष्टि से भी विकास होगा। विधायक अमित कहते है कि किसी भी क्षेत्र में इंडस्ट्री लाने से पहले यातायात के पर्याप्त साधन होने जरूरी हैं। यातायात के पर्याप्त साधन होंग, तो कोई भी बड़ी कंपनी यहां निवेश करने से नहीं कतराएगी। इंडस्ट्री लगने के बाद कंपनियों को रेल, रोड से लेकर हवाई यात्रा सेवा की भी आवश्यकता पड़ेगी। यह तीनों साधन जिले में मौजूद होने से इंडस्ट्री फले-फूलेगी और इसका लाभ स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने आर्थिक विकास होगा। इंडस्ट्री लगने पर माल के उत्पादन को सप्लाई करने से लेकर कच्चा माल लाने तक हर काम में यातायात के साधनों का प्रयोग होगा। इसलिए यातायात के पर्याप्त साधन होने जरूरी हैं। विधायक ने बताया कि जिले में जल्द ही पेप्सी कंपनी 500 करोड़ रुपये के निवेश के साथ प्लांट लगाने जा रही है।
रोड नेटवर्क : फोर लेन देगा मजबूती
हलके में रोड नेटवर्क को मजबूती देने के लिए सरकार कई मुख्य मार्गों को फोर लेन करने की योजना बना रही है। विधायक के मुताबिक सबसे पहले सिंबल चौक से डल्हौजी रोड, मलिकपुर से सैनिक मंदिर, खड्डी पुल से सिविल अस्पताल और तलवाड़ा जटटां से चक्की पुल तक के रोड को फोर लेन बनाया जाएगा।
विज्ञापन
रेल नेटवर्क : फाटक का झंझट होगा खत्म
विधायक के मुताबिक शहर में रेलवे फाटकों के झंझट को खत्म करने की भी योजना है। इसके लिए जहां नैरोगेज रेलवे ट्रैक को शहर से बाहर शिफ्ट करने की तैयारी है तो वहीं कई अन्य महत्वपूर्ण रेलवे फाटकों पर ओवरब्रिज बनाते हुए फाटक का झंझट खत्म किया जाएगा। कैंट स्टेशन के बाहर ढाकी रेलवे फाटक और भरोली रेलवे स्टेशन के बाहर वाले फाटक पर ब्रिज बनाने की योजना है।
हवाई नेटवर्क : सितंबर से उड़ानें होंगी शुरू
विधायक ने बताया सालों से बंद पड़े हवाई अड्ड्े से दोबारा उड़ानें शुरू करने की मंजूरी भी पंजाब सरकार दे चुकी है। विधायक के मुताबिक सितंबर से पठानकोट से दिल्ली के लिए उड़ानें शुरू होने की संभावना है। कई साल पहले हवाई सेवा यहां से शुरू हुई थी। कुछ ही समय बाद यह बंद हो गई। हवाई सेवा शुरू करते हुए सबसे पहले दिल्ली के लिए उड़ानें शुरू की जाएंगी।