{"_id":"599db13c4f1c1b54408b4590","slug":"161503506748-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीधे गोदाम से बांट रहा था गेहूं, डिपो सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीधे गोदाम से बांट रहा था गेहूं, डिपो सील
Updated Wed, 23 Aug 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोदाम से बांट रहा था गेहूं, डिपो सील
पठानकोट। गोदाम से सरकारी गेहूं बांटने पर फूड सप्लाई विभाग ने हाउसिंग बोर्ड कालोनी में डिपो अस्थायी तौर पर सील कर दिया। फूड सप्लाई अधिकारियों मंगलवार की शाम छापामारी करके 70 बोरी गेहूं समेत सारा रिकॉर्ड भी जब्त कर लिया है। किसी गड़बड़ी की आशंका के चलते अधिकारी डिपो होल्डर के अधीन आते आटा-दाल स्कीम के धारकों से पूछताछ कर रही है। जांच रिपोर्ट जिला फूड सप्लाई अफसर को सौंपी जाएगी और रिपोर्ट के अनुसार ही डिपो होल्डर पर कार्रवाई की जाएगी।
फूड सप्लाई विभाग को मंगलवार की शाम सूचना मिली कि हाउसिंग बोर्ड कालोनी में डिपो होल्डर हरीश पाल बिटटू अपने डिपो की बजाए गोदाम से लोगों को आटा-दाल स्कीम का गेहूं बांट रहा है। इस पर विभाग की टीम सहायक फूड सप्लाई अफसर सुरेंद्र सैनी की अगुवाई में मौके पर पहुंची। इस दौरान थाना डिवीजन नंबर 2 के प्रभारी दविंद्र प्रकाश की अगुवाई में पुलिस पार्टी भी मौके पर मौजूद रही।
सहायक फूड सप्लाई अफसर सुरेंद्र सैनी ने बताया डिपो की बजाए गोदाम से गेहूं बांटने की सूचना पर यह छापेमारी करके अस्थायी तौर पर डिपो को सील किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। डिपो के अधीन आते नीले कार्ड धारकों से भी पूछताछ की जा रही है कि उन्हें गेहूं मिला है या नहीं। जांच रिपोर्ट जिला फूड सप्लाई अफसर को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार ही अगली कार्रवाई की जाएगी।