फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   जीएसटी समझाने आ रहे हैं प्रधानमंत्री कार्यालय से केन्द्रीय मंत्री

जीएसटी समझाने आ रहे हैं प्रधानमंत्री कार्यालय से केन्द्रीय मंत्री

Mon, 10 Jul 2017 10:59 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी समझाने आ रहे हैं प्रधानमंत्री कार्यालय से केन्द्रीय मंत्री
जीएसटी की दुविधा दूर करने आएंगे मंत्री
विज्ञापन

- आज व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनेंगे डॉ. जितेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
जीएसटी के बारे में दुविधा का निराकरण करने के लिए केंद्र सरकार के मंत्री व्यापारियों से मुखातिब होंगे। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह गुरु नगरी पहुंच रहे हैं। मंगलवार दोपहर वह व्यापारियों के साथ बैठक कर जीएसटी पर चर्चा करेंगे। यह जानकारी सोमवार को भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट राजेश हनी ने दी।
उन्होंने कहा की केंद्र सरकार की ओर से जीएसटी एक देश-एक कर प्रणाली के रूप में लागू की गई है। केंद्र सरकार व्यापारियों को आ रही समस्याओं के प्रति गंभीर हैं। वह व्यापारियों तक पहुंच कर उनको आ रही समस्याओं को सुनना और समझना चाहते हैं । डॉ. जितेंद्र सिंह व्यापारियों की समस्याओं को केंद्र सरकार तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला महासचिव राजेश कंधारी, संजय शर्मा, रमन शर्मा, जरनैल सिंह ढौट, श्रवण नय्यर, ज्योती बाला, एकता वोहरा, राजेश टोनी, बोबी वेरका, सुरिदर दुग्गल, बलदेव धवन, संजय कुंद्रा, वरिदर भट्टी, जोगिंदर बावा, गोरव भंडारी, सुशील शर्मा, कपिल शर्मा, रमन राठोड़, अमरजीत कौर, अशोक चंडोक उपस्थित थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------बाक्स----------
भाजपा जीएसटी पर करेगी नगर में चर्चा
जीएसटी को लेकर भाजपा नगर में चर्चा करने जा रही है। इसके लिए भाजपा के कार्यकर्ता प्रत्येक मुहल्ले में जाकर लोगों को जीएसटी लागू होने के बाद देश को कितना लाभ होगा इसके आंकड़े बताएंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश हनी कहते हैं कि पंजाब में सत्ता पर काबिज कांग्रेस भी जीएसटी की सराहना की है। पंजाब सरकार ने माना है कि जीएसटी के लागू होने के बाद सरकार के खजाने में रेवेन्यू अधिक जमा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed