फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   नशे से मौत हुई तो बेचने वाले पर दर्ज होगा हत्या का मामला-एसएसपी कांगड़ा

नशे से मौत हुई तो बेचने वाले पर दर्ज होगा हत्या का मामला-एसएसपी कांगड़ा

Wed, 01 Aug 2018 11:13 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
नशे से मौत हुई तो बेचने वाले पर दर्ज होगा हत्या का मामला-एसएसपी कांगड़ा
15 दिनों में तीसरी नशा तस्करों को पकड़ने में फेल रही दो राज्यों की पुलिस
विज्ञापन

पंजाब और हिमाचल के 150 पुलिसवालों ने छन्नी बेली और भदरोया में की रेड, खाली हाथ लौटे
कांगड़ा के एसएसपी बोले-नशे से मौत हुई तो बेचने वाले पर दर्ज होगा हत्या का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पठानकोट के एसएसपी विवेकशील सोनी और एसएसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने पंजाब-हिमाचल सीमा क्षेत्र में नशे की तस्करी के लिए मशहूर छन्नी बेली और भदरोया में संयुक्त रूप में सर्च अभियान चलाया। 15 दिनों में तीसरी बार चलाए इस अभियान में दो राज्यों की पुलिस एक भी नशा तस्कर को पकड़ नहीं पाई है। बुधवार को भी पंजाब पुलिस के 85 और हिमाचल के 70 मुलाजिमों ने नशा तस्करों के अड्डों पर रेड की। दोनों राज्यों के जिला पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हिमाचल के भदरोया व छन्नी बेली गांवों में नशे के अड्डों को खत्म करने के लिए संयुक्त अभियान चलाया गया। यह अभियान इन नशों के अड्डों के खात्मे के बाद ही बंद होगा। दोपहर 1 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चली इस कार्रवाई में 50 के करीब घरों और दुकानों में रेड कर चेकिंग की पर शाम को दोनों राज्यों की पुलिस खाली हाथ लौट गई।
एसएसपी संतोष पटियाल ने कहा कि नशे बेचने वाले लोगों पर नकेल कसी जा रही है तथा नशे का कारोबार करने वाले लोगों की प्रापर्टी भी चेक की जाएगी। अगर किसी आदमी की नशे के कारण मौत हो जाती है तो नशा बेचने वाले पर धारा 302 के तहत हत्या का केस दर्ज किया जाएगा। बताया कि छन्नी बेली में 24 घंटे का पुलिस नाका लगाया गया है। अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति मिलता है तो पूरी जांच होगी। अगर कोई भी इस धंधे में लिप्त पाया गया तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जेएंडके और हरियाणा से भी लोग आते हैं नशा खरीदने
बता दें कि पंजाब से सटे हिमाचल का गांव के भदरोया व छन्नी बेली चिट्टे के लिए पंजाब, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, हरियाणा व अन्य राज्यों में मशहूर है। यहां दूर-दूर से नौजवान नशे के लिए आते हैं। इस एरिया में करीब 15 नौजवान नशे की ओवरडोज से मर चुके हैं। सर्च ऑपरेशन में डीएसपी नूरपुर मेघनाथ चौहान, डीएसपी पठानकोट सुखजिंद्र सिंह के अलावा थाना प्रभारी नूरपुर ओंकार चंद, थाना प्रभारी पठानकोट रविंद्र रूबी, डमटाल चौकी प्रभारी अजीत कुमार, जसूर चौकी प्रभारी प्रीतम जरयाल, इंदौरा थाना इंचार्ज महिंद्र शर्मा, नंगलभूर थाना प्रभारी गुरविंद्र सिंह, शशिपाल, संजय शर्मा, तरसेम लाल समेत 150 से अधिक पुलिस कर्मचारियों ने रेड की।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो:-7-छन्नीबेली में ज्वाइंट ऑपरेशन चलाते पुलिस कर्मचारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed