{"_id":"5b5df2524f1c1b6f668b6131","slug":"151532883538-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा. वेरका ने 1 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्य का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डा. वेरका ने 1 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्य का किया उद्घाटन
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़कें बनाने के कार्य का उद्घाटन
विधायक डॉ. राजकुमार वेरका ने ेकार्य को दी हरी झंडी
अमृतसर। अमृतसर वेस्ट के वार्ड नंबर 56 में विधायक डॉ. राजकुमार वेरका ने अलग अलग जगहों पर सड़कें बनाने के कार्य का उद्घाटन किया। इस मौके पर वार्ड के पार्षद प्रमोद बबला तथा इलाका निवासियों ने डॉक्टर वेरका का धन्यवाद किया।
डॉक्टर वेरका ने बताया कि ये इलाका पिछले काफी वर्षों से पिछड़ा हुआ था लेकिन कांग्रेस पार्टी के आने से यहां पर विकास कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किए हैं। उन्होंने बताया कि आज वार्ड 56 के एकता नगर से प्रजापत नगर और छोटा हरिपुरा तक जाती सड़क का उद्घाटन किया गया जो 67 लाख के लागत से संपन्न होगी। इसके अलावा गली बाबा मनोहर लाल, गली लाटू, गली चंचलो वाली तथा गली रोड शाह वाली की सड़क बनाने के कार्य का भी उद्घाटन किया गया। ये कार्य 32 लाख रुपये की लागत से संपन्न होंगे। इस मौके पर वार्ड प्रधान नरिंदर भोगल, अशोक भगत, मनीश भगत, बसंत लाल, राजीव प्रजापत, हैप्पी प्रजापत, सोमनाथ, सुरिंदर शहरिया, रोशन लाल भगत तथा सुशीेल कश्यप विशेष रूप से मौजूद थे।