फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   शर्म कर नी पंजाब सरकारें सारा साल न मुक्के तेरे लारे के बैनर तले पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

शर्म कर नी पंजाब सरकारें सारा साल न मुक्के तेरे लारे के बैनर तले पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

Fri, 16 Mar 2018 10:16 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
शर्म कर नी पंजाब सरकारें सारा साल न मुक्के तेरे लारे के बैनर तले पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की
पंजाब सरकार के नाम पर डीसी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

गुरदासपुर।
पंजाब सरकार को बने एक वर्ष का समय हो गया है। आज जहां कांग्रेस के नेता एक तरफ अपनी उपलब्धियों के बारे में बता रहें है, वहीं आज इस दिन को ठेका मुलाजिम एक्शन कमेटी पंजाब ने गुरु नानक पार्क में एकत्रित होकर रोष मार्च निकाल जहां उन्होंने शर्म कर नी पंजाब सरकारें सारा साल न मुक्के तेरे लारे के बैनर तले पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, वहीं जिला प्रबंधकीय कॉम्पलेक्स में अधिकारियों तथा लोगों को पंजाब सरकार के टालमटोल के खिलाफ लॉलीपॉप बांट कर सरकार के एक वर्ष पूरा होने का विरोध जताया। उपरांत पंजाब सरकार द्वारा किए वादों को याद दिलाने संबंधी मौके पर डीसी गुरदासपुर के मौजूद न होने के चलते उनके पीए को मांग पत्र सरकार के नाम सौंपा।

इससे पूर्व गुरु नानक पार्क में एकत्रित हुए यूनियन सदस्यों ने संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सरकार बनने से पूर्व तथा बाद में जनता को सिर्फ लारे ही लगाएं है। हैरानी की बात ये है कि बैठक कराने का एलान मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री पंजाब के संग रहने वाले ओएसडी ने कई बार एलान के बावजूद भी नहीं हुई। उन्होंने बताया कि पंजाब की समूह मुलाजिम जत्थेबंदियों की ओर से जिला स्तर पर 21 मार्च को अर्थी फूंक प्रदर्शन किए जाएंगे तथा पंजाब एंड यूटी इंप्लाइज/पेंशनर्स एक्शन कमेटी के बैनर तले 24 मार्च को बजट सेशन दौरान चंडीगढ़ में हल्ला बोल रैली की जाएगी, जिसमें राज्य के समूह विभागों के अस्थायी तथा स्थायी मुलाजिम बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इस मौके पर जसबीर सिंह, वनीत महाजन, विनय कुमार, मैडम अनू, परमजीत सिंह, नीतू अत्री, रुपिंद्र कौर, संदीप शर्मा, दीपक कुमार, रजनी, सतबीर सिंह, मैडम मनीषा, सुरेश कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन


16जीडीआर4-बच्चों को लॉलीपॉप बांटते हुए ठेका मुलाजिम एक्शन कमेटी ।
16जीडीआर5-पंजाब सरकार के खिलाफ रोष जताते कमेटी के सदस्य ।
16जीडीआर6- डीसी के पीए को मांग पत्र सौंपते कमेटी के सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed