{"_id":"5a8ef5084f1c1b4e588ba416","slug":"151519318280-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिलीवरी से पूर्व बढ़ा बीपी, जच्चा-बच्चा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिलीवरी से पूर्व बढ़ा बीपी, जच्चा-बच्चा की मौत
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिलीवरी से पहले बढ़ा बीपी, जच्चा-बच्चा की मौत
मृतका के परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा
पठानकोट।
ओल्ड मिशन रोड स्थित श्री राम मिशन अस्पताल में वीरवार को डिलीवरी से पहले ही गर्भवती की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। मृतका के परिवार ने अस्पताल के खिलाफ रोष जताया। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला शांत करवाया।
पुलिस के मुताबिक महिला को डिलीवरी के लिए अस्पताल ले जाया गया था लेकिन डिलीवरी से पहले ही महिला का बीपी बढ़ने से दिल का दौरा पड़ गया। इससे गर्भ में पल रहे बच्चे समेत महिला की मौत हो गई। घटना के बाद महिला के पति और परिवार ने अस्पताल के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मृतका की पहचान ममता पत्नी कमल किशोर निवासी अबरोल नगर के रूप में हुई है।
मृतका के पति कमल किशोर ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी सात महीने की गर्भवती थी। दर्द होेने पर वह उसे वीरवार को अस्पताल ले आए। लेबर रूम में जाने के कुछ देर बाद ही डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया जिससे वह आपा खो बैठे। वहीं अस्पताल के डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि गर्भवती महिला को जिस समय अस्पताल लाया गया तो उसका ब्लड प्रेशर काफी हाई था। इससे महिला को दिल का दौरा पड़ गया जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद मृतका के परिवार ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों की ओर से किए गए हंगामे के बाद डीएसपी सिटी सुखजिंदर सिंह, थाना डिवीजन नं. 1 के प्रभारी अवतार सिंह पुलिस बल समेत अस्पताल पहुंचे और परिजनों को शांत करवाया।
विज्ञापन
डीएसपी सिटी सुखजिंदर सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों को मौके पर जाकर शांत करवाया गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कोई भी शिकायत नहीं दी है। वहीं अस्पताल के डॉ. विनय शर्मा का कहना है कि महिला की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।
फोटो -2- पठानकोट में निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद हुए हंगामे को शांत कराने पहुंची पुलिस।