{"_id":"5a33fce44f1c1bc45b8bc207","slug":"151513356516-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतुलन बिगडने से पलटा ट्रक नहर में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतुलन बिगडने से पलटा ट्रक नहर में डूबा
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर में गिरा ट्रक, चालक ने बचाई जान
स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर प्रशासन से रेलिंग लगाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
पशुओं की फीड लेकर जा रहे एक ट्रक का संतुलन बिगड़ने से वीरवार देर रात गांव अकालगढ़ के पास नहर में गिर गया। ट्रक के ड्राइवर ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। नहर में डूब जाने से ट्रक में रखा सारा माल खराब हो गया। शुक्रवार सुबह ट्रक को क्रेन की मदद से नहर में से निकाला गया। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए नहर के किनारे रेलिंग लगाने की मांग की। लोगों ने कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द ही रेलिंग न लगाई तो वह डीसी कार्यालय में प्रदर्शन करेंगे।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंच टप्रदीप ने बताया कि उनका ट्रक पंगोली चौक से पशुओं की फीड लोड करके पंचकूला के लिए निकला था। अकालगढ़ के पास नहर किनारे वाली सड़क पर ट्रक का संतुलन अचानक बिगड़ गया। इससे ट्रक नहर की तरफ पलट गया। पलटते ट्रक से छलांग लगाकर ड्राईवर ने किसी तरह अपनी जान बचाई। नहर में डूबने से ट्रक में लोड की गई पशुओं की फीड खराब होने से उनका लाखों का नुकसान हो गया।
गांव अकालगढ़ के सरपंच साबा, गांववासी मोहन, गुरमेज, हंसराज, हितेश आदि ने प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। इन्होंने कहा कि प्रशासन को नहर के किनारे के साथ लगती इस सड़क पर पर रेलिंग लगवानी चाहिए। उनहर किनारे रेलिंग न होने के कारण हादसे हो रहे हैं। प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही रेलिंग न लगवाई गई तो वह डीसी दफ्तर में प्रदर्शन करेंगे।