फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पठानकोट में खुखबू बिखेरेगा कमल

पठानकोट में खुखबू बिखेरेगा कमल

Sun, 20 Aug 2017 10:20 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट में खुखबू बिखेरेगा कमल
टूरिज्म को बढ़ावा देने को बनेगा ‘लोटस पौंड’
विज्ञापन

पठानकोट।
जिले को टूरिज्म में आगे लानेे के लिए प्रयास कर रहे जिला प्रशासन ने अब जिले में लोटस पौंड बनाने की योजना बनाई है। इसके लिए सेलिब्रेशन पार्क को चुना गया है। यहां पर लोटस पौंड बनाकर विभिन्न किस्मों के कमल के फूल उगाए जाएंगे।
जिला टूरिज्म नोडल अफसर नरेश महाजनके अनुसार टूरिज्म में कुदरत का बड़ा अहम रोल होता है। अधिकतर टूरिस्ट स्पॉट कुदरत की गोद में ही होते हैं। इसीलिए पेड़-पौधों, पार्कों, तालाबों, फूलों, वाइल्ड लाइफ आदि कुदरती चीजों से सैलानियों को लुभाने की तैयारी है। इसीलिए जिला प्रशासन ने हरियाली, फूलों, वाईल्ड लाईफ सेंचुरी आदि के माध्यम से न सिर्फ सैलानियों को लुभाने और जिले को टूरिस्ट स्पॉट बनाने की योजना बनाईं हैं। शहर को हरा भरा बनाने और फूलों से सुंदरता बढ़ाने के लिए प्रशासन ने पार्कों पर फोकस करना शुरू कर दिया है। सेलिब्रेशन पार्क में कमल के फूल का तालाब बनाने का फैसला लिया है। जल्द ही सेलिब्रेशन पार्क में लौटस पौंड बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल यह तालाब 10 फीट लंबा और 6 फीट चौड़ा बनाने की योजना है। तालाब में 2 फीट या इससे अधिक गहराई रखी जाएगी। आगामी दो तीन महीने में यह प्रोजेक्ट पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन

पीकाक व हर्बल पार्क की भी है योजना
जिला टूरिज्म नोडल अफसर के मुताबिक सेलिब्रेशन पार्क में लोटस पौंड बनाकर इसे मोडिफाई करने के अलावा प्रशासन ने जिले में पीकाक पार्क, हर्बल पार्क, बायो-डायवर्सिटी पार्क बनाने की भी योजना तैयार की गई है। इन योजनाओं को अभी अमली जामा पहनाना बाकी है। प्रशासन के अनुसार शहर की पुराने पार्कों को मोडिफाई किया जाएगा। पुरानेपार्कों में से ही किसी को हर्बल तो किसी को बायो-डायवर्सिटी पार्क का रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed