फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   शौचालय में मिला बच्चे का शव, हत्यारा गिरफ्तार

शौचालय में मिला बच्चे का शव, हत्यारा गिरफ्तार

Mon, 26 Jun 2017 10:03 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
शौचालय में मिला बच्चे का शव, हत्यारा गिरफ्तार
हत्या कर बच्चे का शव रेलवे स्टेशन के शौचालय में छिपाया
विज्ञापन

- हत्यारोपी गिरफ्तार, पहले किया कुकर्म का प्रयास, फिर उतारा मौत के घाट
- गला घोंटकर हत्या के बाद बालक के चेहरे पर किए कई वार
पठानकोट।
रविवार रात नशे की हालत में एक व्यक्ति ने दस साल के बच्चे के साथ पहले कुकर्म का प्रयास किया और फिर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने बच्चे का शव शौचालय में छिपा दिया। पुलिस ने सोमवार को सिटी रेलवे स्टेशन के बंद पड़े शौचालय से बच्चे का शव बरामद कर शक के आधार पर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। मृतक रविवार रात से गायब था। उसके परिजनों ने पूरी रात उसकी तलाश की। पुलिस ने पिता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शौचालय में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही मौके पर एसएसपी विवेकशील सोनी, एसपी लखविंदर सिंह, डीएसपी सुखजिंदर सिंह समेत थाना डिवीजन नं 1 की पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान सोनू कुमार (10) पुत्र शिव चरण साहनी निवासी अबरोल नगर के रूप में हुई है। उसके परिजन मूल रूप से बिहार के निवासी हैं। जबकि आरोपी की पहचान दिलखुश (18) निवासी बिहार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतक सोनू अपने माता-पिता के साथ रेलवे रोड पर जा रहा था। आरोपी दिलखुश सोनू को अपने साथ रेलवे स्टेशन ले गया। वहां उसने बच्चे के साथ कुकर्म करने का प्रयास किया। बच्चे के विरोध करने पर उसने नशे की हालत में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने पत्थर से बच्चे के चेहरे पर वार भी किए। ताकि उसका चेहरा न पहचाना जा सके। एसएसपी विवेकशील सोनी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करते हुए थाना डिवीजन नं 1 में धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो -10- पठानकोट में बच्चे की हत्या के आरोपी के साथ एसएसपी, डीएसपी व अन्य।
फोटो -10ए- पठानकोट में मृतक बच्चे के परिजन विलाप करते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed