{"_id":"5b8ebbdd867a55487d3f72de","slug":"141536080861-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"99 फीसदी सीटों पर बनी सहमति, आज घोषित होंगे प्रत्याशियों के नाम-बोलारिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
99 फीसदी सीटों पर बनी सहमति, आज घोषित होंगे प्रत्याशियों के नाम-बोलारिया
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
99 फीसदी सीटों पर बनी सहमति: बोलारिया
कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक दावेदारों ने भरे फार्म
साफ और स्वच्छ छवि वाले ही होंगे कांग्रेसी प्रत्याशी
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। जिले की ब्लॉक समिति और जिला परिषद की 99 फीसदी सीटों पर आपसी सहमति से प्रत्याशी फाइनल कर लिस्ट प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को भेज दी गई है, बुधवार को इन प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे। यह बातें पंचायती इलेक्शन के जिला ऑब्जर्वर इंद्रबीर सिंह ने स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में कहीं।
जिलाध्यक्ष अनिल विज की मौजूदगी में तीनों हलकों पठानकोट, सुजानपुर और भोआ के इच्छुक उम्मीदवारों के फार्म भरवाए गए। बोलारिया ने कहा कि साफ और स्वच्छ छवि वालों को ही कांग्रेस प्रत्याशी बनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष विज ने कहा कि नाराज लोगों को भी मना लिया गया है, उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार आए दिन पेट्रोल डीजल के रेट बढ़ाकर आम लोगों पर बोझ को बढ़ा रही है, 4 साल में केंद्र सरकार न तो पेट्रोलियम पदार्थ और न ही डॉलर के बढ़ते मूल्य पर रोक लगा पाई है, लोगों के सामने मोदी सरकार बेनकाब हो चुकी है, लोग अब जुमलों में फंस अपना भविष्य बर्बाद नहीं करेंगे, चुनाव में कांग्रेस की जीत यकीनी है। इस मौके पर सुजानपुर ऑब्जर्वर पीपीसी सचिव जसवंत सिंह चौटाला, पठानकोट ऑब्जर्वर वरिन्द्र सिंह छोटेपुर, पीपीसीसी सचिव अमित मंटू, दविन्द्र दर्शी उपस्थित थे।