फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   अभिभावकों ने जिला शिक्षा अधिकारी को सेहत विभाग की टीम समझ घेरा

अभिभावकों ने जिला शिक्षा अधिकारी को सेहत विभाग की टीम समझ घेरा

Fri, 04 May 2018 10:25 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
अभिभावकों ने जिला शिक्षा अधिकारी को सेहत विभाग की टीम समझ घेरा
सेहत विभाग की टीम समझ डीईओ का किया घेराव
विज्ञापन

ग्रामीण बोले-अपने बच्चो को टीका नही लगवाना चाहते
अमर उजाला ब्यूरो
काहनूवान(गुरदासपुर)।
जिला गुरदासपुर में खसरा व रुबेला के टीकाकरण को लेकर आम लोगों व अभिभावकों में कई तरह की अफवाहों का बाजार गर्म है।
ऐसा ही मामला गांव दाऊवाल में देखने को मिला, जब सुबह जिला शिक्षा अधिकारी एलिमेंटरी गुरदासपुर सलविंदर सिंह अपनी टीम के साथ गांव के स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे। इसकी भनक लगते ही लोगों व विद्यार्थियों के अभिभावक स्कूल में पहुंचे। इस मौके पर अभिभावकों ने कहा कि पहला टीकाकरण अध्यापकों व डॉक्टरों पर लगाया जाए। भड़के हुए अभिभावकों को जिला शिक्षा अधिकारी ने ग्रामीणों को दलील दी कि वह शिक्षा विभाग की ओर से आए हैं। इसके अलावा बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए टीका लगवाने में कोई हर्ज नहीं है। गांव वासी इससे और भड़क गए और कहने लगे कि यह टीम डॉक्टरों की ही है और उन्हें गुमराह किया जा रहा है।

इस मौके पर स्वर्ण सिंह, राम सिंह, उज्ज्वल सिंह, भूपिंदर कौर, पूना, प्रगट मसीह, वसन मसीह, वीर सिंह व अन्य ने कहा कि किसी भी हालत में वह टीकाकरण नहीं चाहते। इस मामले को गर्म होता देख जिला शिक्षा अधिकारी अपनी टीम सहित अगले स्कूल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed