फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   किसान यूनियन ने डीसी कार्यालय समक्ष दिया धरना

किसान यूनियन ने डीसी कार्यालय समक्ष दिया धरना

Wed, 13 Dec 2017 10:49 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
किसान यूनियन ने डीसी कार्यालय समक्ष दिया धरना
डीसी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे किसान
विज्ञापन

केंद्र और राज्य सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। पंजाब के सात किसान संगठनों के आह्वान पर किरती किसान यूनियन और भारती किसान यूनियन एकता (उग्राहां) की ओर से जसबीर सिंह, उत्तम चंद, अजीत सिंह और अजीत सिंह की अध्यक्षता में डीसी ऑफिस के बाहर धरना लगाया गया। धरने के बाद तहसीलदार को पंजाब सरकार के नाम पर मांगपत्र भी सौंपा गया।

किरती किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सतबीर सिंह सुलतानी और भारती किसान यूनियन एकता (उग्राहां) के जिलाध्यक्ष लखविंदर सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। पूंजीपतियों के हक में नीतियां लागू की जा रही हैं। चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानों का सारा कर्ज माफ करने और डा. स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट लागू करने का वादा किया था। सत्ता संभालते ही दोनों टालमटोल कर रहे हैं। विकास के नाम पर उद्योगपतियों को भारी रियायतें और टैक्सों में भारी छूट दी जा रही है। वहीं किसानों पर नए-नए टैक्स लगाकर उनकी मुश्किलों को बढ़ाया जा रहा है। धरने को किरती किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष तरलोक सिंह बहरामपुर, अनूप सिंह, गुरबचन सिंह जिला सचिव नरिंदर सिंह, सुबेग सिंह, दलजीत सिंह, सुरिंदरपाल सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन


13जीडीआरपी02 गुरदासपुर डीसी कार्यालय के समक्ष धरना देते हुए यूनियन के सदस्य ।
2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed