{"_id":"5b915ee0867a557ff0706132","slug":"131536253664-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम से कम 3 हजार रुपए बेरोजगारी भता देने की मांग को लेकर रोष रैली की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम से कम 3 हजार रुपए बेरोजगारी भता देने की मांग को लेकर रोष रैली की
Updated Thu, 06 Sep 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
3 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने के लिए रोष रैली
जिलाधीश को दिया मांग पत्र, फार्म जमा करवाने वालों का आरोप-जिलाधीश ने सुनाई खरी खोटी
नौजवान भारत सभा के नेताओं व पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन नेता ने जिलाधीश के बयान की आलोचना की
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। शिक्षित नौजवानों को रोजगार न मिलने तक 3 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने की मांग को लेकर नौजवान भारत सभा द्वारा स्थानीय नेहरू पार्क में रोष रैली की। इसके बाद शहर में मार्च निकालने के बाद जिलाधीश को पंजाब सरकार के नाम रोजगार प्राप्ति के फार्म जमा कराए गए। हालांकि फार्म जमा कराने गए नौजवानों ने जिलाधीश पर खरी खोटी सुनाने का आरोप लगाया। वहीं जिलाधीश का कहना था कि उन्होंने केवल नौजवानों को सलाह दी थी कि सरकारी नौकरी की ही केवल चाहत नही रखें, बल्कि अन्य नौकरी करो या स्वरोजगार अपनाओ। जिलाधीश का कहना था कि हो सकता है कि नौजवान उन्हें गलत समझ गए हों लेकिन उन्होंने केवल युवाओं को जिले में चलने वाले स्वरोजगार अपनाने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा कि जो अथॉरिटी उनके पास है, उसके लिए मुख्यमंत्री को किसलिए मांग पत्र भेजें।
जिलाधीश विपुल उज्ज्वल को फार्म देने गए कुलजीत कुमार, एकांत कुमार, बलजिंदर कुमार व अन्य का कहना था कि जिलाधीश ने कहा कि उस समय कहा कि इस तरह के फार्म मुख्यमंत्री को भेजने की कोई जरूरत नहीं है। रोजगार का समाधान वह वहीं बैठे कर सकते हैं। दूसरी तरफ नौजवान भारत सभा के नेताओं व पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन के नेता अमर क्रांति द्वारा जिलाधीश द्वारा रोजगार फार्म जमा करवाने गए प्रतिनिधिमंडल के साथ ऐसे व्यवहार की अलोचना की गई। नेताओं ने जिलाधीश के व्यवहार की आलोचना की और जिले में घर घर पक्का रोजगार व बेरोजगारों को कम से कम 3 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने की मांग संबंधी एकजुट करके संघर्ष को अधिक तेज करने की घोषणा की।