फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   मंदिर के सरोवर में स्नान करते वक्त पानी में डूबने से 15 साल के किशोर की मौत

मंदिर के सरोवर में स्नान करते वक्त पानी में डूबने से 15 साल के किशोर की मौत

Sat, 11 Aug 2018 09:56 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
मंदिर के सरोवर में स्नान करते वक्त पानी में डूबने से 15 साल के किशोर की मौत
मंदिर के सरोवर में स्नान करते समय किशोर डूबा, मौत
विज्ञापन

पैर फिसलने से गहरे पानी में जाने के कारण गई जान
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। कस्बा अच्चल साहिब के प्रसिद्ध अचलेश्वर धाम के सरोवर में 15 साल के एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक 9वीं कक्षा का छात्र था। शनिवार सुबह वह अपने भाई समेत चार लोगों के साथ धाम में माथा टेकने और स्थान के लिए गया था। स्नान करते वक्त अचानक अर्शदीप सिंह (15) पुत्र मेजर सिंह निवासी संगतपुरा मोड़ उमरपुरा बटाला का पैर फिसल गया। वह गहरे पानी में चला गया। जब लोगों ने अर्शदीप सिंह को बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी।

बटाला के सिविल अस्पताल में अर्शदीप सिंह के भाई प्रिंस ने बताया कि शनिवार को वह अच्चल साहिब में माथा टेकने आए थे। माथा टेकने के बाद वह सरोवर में स्नान करने चले गए। वह चारों सरोवर में स्नान कर रहे थे कि अचानक उनके भाई अर्शदीप सिंह का पैर फिसल गया और वह सरोवर के गहरे पानी वाले क्षेत्र में चला गया। जब उन्होंने देखा कि अर्शदीप सिंह गहरे पानी वाले क्षेत्र में चला गया है तो उन्होंने उसको बचाने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहे। अपने आप को नाकाम होता देख उन्होंने मदद के लिये शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ लोग उनकी आवाजें सुनकर वहां पहुंचे और अर्शदीप सिंह को सरोवर से बाहर निकाला। घटनास्थल पर से लोगों ने थाना रंगड़ नंगल पुलिस को सूचित किया और रंगड़ नंगल के एएसआई चरणजीत सिंह मौके पर पहुंचे। अर्शदीप सिंह को बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने अर्शदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में एएसआई चरणजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार ने एसडीएम बटाला से मामले में कोई भी कानूनी कार्रवाई न करवाने की विशेष मंजूरी ली है। बिना पोस्टमार्टम करवाए अर्शदीप सिंह का शव उसके वारिसों के हवाले कर दिया गया हैै।
विज्ञापन


फोटो- 11जीडीआरबीटीएलपी01
कैप्शन- सिविल अस्पताल बटाला में मृतक अर्शदीप सिंह पारिवारिक सदस्य रोते बिलखते हुये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed