{"_id":"5b5df26a4f1c1b05468b4cb6","slug":"131532883562-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के खिलाफ विभिन्न संगठनों ने मिलकर रोष मार्च निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के खिलाफ विभिन्न संगठनों ने मिलकर रोष मार्च निकाला
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे के खिलाफ रोष मार्च निकाला
भ्रष्ट नेताओं और नशा तस्करों के गठजोड़ के खिलाफ हल्ला बोल
अमर उजाला ब्यूरो
डेरा बाबा नानक (बटाला)। जनतक जत्थेबंदियों के सांझे मोर्चे की ओर से रविवार को नशे के खिलाफ डेरा बाबा नानक की दाना मंडी से एक रोष मार्च निकाला। इस मार्च में पंजाब मजदूर यूनियन, जमहूरी किसान सभा, शहीद भगत सिंह नौजवान सभा, पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विसेज, आंगनबाड़ी यूनियन, मिड-डे-मील से संबंधित वर्कर शामिल हुए। रोष मार्च का नेतृत्व पंजाब निर्माण मजदूर यूनियन के अवतार सिंह नागी, संतोख सिंह, गुरप्रीत रंगीलपुर, अवतार सिंह, अजैब सिंह ने किया। इससे पूर्व दाना मंडी में इकट्ठे होने के दौरान नेताओं ने कहा कि पंजाब की जवानी नशे की भेंट चढ़ रही है, लेकिन राज्य सरकार नशे को काबू पाने में नाकामयाब सिद्ध हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब अंदर फैले नशे के काले कारोबार के खात्मे के लिए भ्रष्ट नेताओं और नशा तस्करों के गठजोड़ को तोड़ना जरूरी है और इसलिए हर पंजाबी को एकजुट होकर नशे के खिलाफ संघर्ष करने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि अगर उन्होंने अपने युवा को इस नशे रूपी अंधेरे कुंए में जाने से न रोका तो उनकी वापसी बहुत कठिन होगी। इस अवसर पर सुलखन सिंह, रजनी बाला, निरंजन सिंह, हरी सिंह, तरलोक सिंह, उधम सिंह, प्यारा सिंह, महिंदर सिंह, विजय अग्निहोत्री के अलावा अन्य नेता मौजूद थे।
फोटो 29जीडीआरबीटीएलपी03
कैप्शन- डेरा बाबा नानक में रोष मार्च निकालते हुये विभिन्न संगठन।