फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पंजाब की लड़कियों को त्याग कर भगोड़े हुए पंजाबी दुल्हों के खिलाफ दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने निर्णायक युद्ध छेड़ा

पंजाब की लड़कियों को त्याग कर भगोड़े हुए पंजाबी दुल्हों के खिलाफ दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने निर्णायक युद्ध छेड़ा

Wed, 13 Jun 2018 10:24 PM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
पंजाब की लड़कियों को त्याग कर भगोड़े हुए पंजाबी दुल्हों के खिलाफ दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने निर्णायक युद्ध छेड़ा
नोएडा
विज्ञापन


भगोड़े पंजाबी दूल्हों के पासपोर्ट जब्त करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर
पंजाब की लड़कियों को त्याग कर भगोड़े हुए पंजाबी दूल्हों के खिलाफ दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अभियान छेड़ दिया है। कमेटी अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एवं क्षेत्रिय पासपोर्ट ऑफिस, चंडीगढ़ को भेजे पत्र में भगोड़े दूल्हों के पासपोर्ट रद्द करने की मांग की है। इस बारे में जीके ने कहा कि पंजाब की लड़कियां अपने विदेशों में बसे दूल्हों के वापस वतन न आने के कारण सामाजिक तौर पर नर्क जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं। इनकी मजबूरी को ध्यान में रखकर ही कमेटी द्वारा बीते दिनों एनआरआई सेल की स्थापना की गई थी। जिसके बाद पीड़ित लड़कियों की शिकायतें हमारे पास बड़ी गिनती पर पहुंचनी शुरू हो गई है। कई मामलों में पीड़ितों को अदालतों से केस जीतने के बावजूद अपने पति को वापस वतन लाने में कामयाबी नहीं मिली है। इसलिए पीड़ित लड़कियों के संबंधित दस्तावेजों के साथ हमने केंद्रीय विदेश मंत्री को इस संबंध में ठोस कदम उठाने के अपील की है।

महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाब की लड़कियों का जीवन बर्बाद करने वाले परिवारों का सामाजिक बहिष्कार करने का संदेश दिया। सिरसा ने कहा कि बेटियों का घर बर्बाद करने वाले समाज में इज्जत की जिंदगी जीने का हक नहीं रखते हैं। इसलिए पंजाबियों को इस सामाजिक बुराई के पैरोकारों को हकीकत के दर्शन करवाने जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed