{"_id":"5b214c3b4f1c1b53268b5c6d","slug":"131528908859-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब की लड़कियों को त्याग कर भगोड़े हुए पंजाबी दुल्हों के खिलाफ दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने निर्णायक युद्ध छेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब की लड़कियों को त्याग कर भगोड़े हुए पंजाबी दुल्हों के खिलाफ दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने निर्णायक युद्ध छेड़ा
Updated Wed, 13 Jun 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा
भगोड़े पंजाबी दूल्हों के पासपोर्ट जब्त करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर
पंजाब की लड़कियों को त्याग कर भगोड़े हुए पंजाबी दूल्हों के खिलाफ दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अभियान छेड़ दिया है। कमेटी अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एवं क्षेत्रिय पासपोर्ट ऑफिस, चंडीगढ़ को भेजे पत्र में भगोड़े दूल्हों के पासपोर्ट रद्द करने की मांग की है। इस बारे में जीके ने कहा कि पंजाब की लड़कियां अपने विदेशों में बसे दूल्हों के वापस वतन न आने के कारण सामाजिक तौर पर नर्क जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं। इनकी मजबूरी को ध्यान में रखकर ही कमेटी द्वारा बीते दिनों एनआरआई सेल की स्थापना की गई थी। जिसके बाद पीड़ित लड़कियों की शिकायतें हमारे पास बड़ी गिनती पर पहुंचनी शुरू हो गई है। कई मामलों में पीड़ितों को अदालतों से केस जीतने के बावजूद अपने पति को वापस वतन लाने में कामयाबी नहीं मिली है। इसलिए पीड़ित लड़कियों के संबंधित दस्तावेजों के साथ हमने केंद्रीय विदेश मंत्री को इस संबंध में ठोस कदम उठाने के अपील की है।
महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाब की लड़कियों का जीवन बर्बाद करने वाले परिवारों का सामाजिक बहिष्कार करने का संदेश दिया। सिरसा ने कहा कि बेटियों का घर बर्बाद करने वाले समाज में इज्जत की जिंदगी जीने का हक नहीं रखते हैं। इसलिए पंजाबियों को इस सामाजिक बुराई के पैरोकारों को हकीकत के दर्शन करवाने जरूरी है।