{"_id":"5abd1a774f1c1bbe618b45cc","slug":"131522342519-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के राष्ट्रपति के नाम पर डीसी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत के राष्ट्रपति के नाम पर डीसी को सौंपा ज्ञापन
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति के नाम पर डीसी को सौंपा ज्ञापन
गुरदासपुर। भगवान वाल्मीकि क्रांति सेना रजि. पंजाब का शिष्टमंडल जिलाध्यक्ष वीर सिंह की अध्यक्षता में डीसी को मिला। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम पर एक मांगपत्र सौंपा। इसमें जिलाध्यक्ष वीर सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से एससी/एसटी एक्ट के संबंध में जो फैसला किया है, वह इस एक्ट को बेहद कमजोर करने वाला है।
उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि एक लंबे समय से हमारा देश जातिवाद की आग को सहन करता आ रहा है। इसके तहत छोटी और घटिया मानसिकता के लोग शुरू से ही दलित समाज के लोगों को अपना बराबर न समझ कर दलित समाज पर अत्याचार करते आ रहे हैं, लेकिन एससी/एसटी एक्ट के माध्यम से ऐसी घटिया मानसिकता वाले लोगों पर एक बड़े स्तर पर नकेल डाली गई थी। इन लोगों के मन में भी कानून का भय पैदा हो गया था। अंत में उन्होंने राष्ट्रपति से अपील की कि इस मामले में दखलअंदाजी कर सुप्रीम कोर्ट और भारत सरकार को बनती जरूरी हिदायतें जारी की जाए। ताकि इस गंभीर मामले का कोई सही परिणाम निकाला जा सके। इस दौरान हलका प्रधान सोनू सहोता, गुरभेज सिंह, अरजिंदर सिंह, जगजीत सिंह, रछपाल सिंह, रविंदर सिंह, सुखबीर सिंह, साहिल, लाभ सिंह और गुरदीप सिंह भी मौजूद थे।
29जीडीआर5-राष्ट्रपति के नाम पर डीसी को मांग पत्र सौंपते भगवान बाल्मीकि क्रांति सेना ।