{"_id":"5a81c8194f1c1b5e6e8b4d4b","slug":"131518454809-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने दोबारा बढ़ाई सर्दी लोग ठिठुरने को हुए मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने दोबारा बढ़ाई सर्दी लोग ठिठुरने को हुए मजबूर
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बारिश से लोग ठिठुरे
बाजार रहे सूने, रौनक दिखी बिलकुल कम
गुरदासपुर। रविवार देर रात को शुरु हो तेज बारिश से एक बार फिर इलाके में सर्दी ने अपना असर दिखाया है। जिस कारण लोग ठिठुरने को मजबूर हुए। हालाकि पिछले दिनों कम होती सर्दी के कारण युवाओं ने टीशर्ट डाल कर अपनी तरफ से गर्मीयां का ऐलान कर दिया था। परन्तु वह भी आज सोमवार को दोबारा स्वेटरों और जैकेटों में नजर आए। लगभग तीन से चार बजे तक चले रिमझिम बारिश के कारण बाजारों में भी रौनक न के बराबर दिखी। फलफ्रूट आदि रेहड़ी लगाने वालों के लिए सारा दिन मंदे में गुजरा और उनके रखे फल फ्रूट आदि नही बिकने से वह मायूस दिखे। कृषि विभाग की माने तो यह बारिश फायदेमंद है क्योकि आने वाले सीजन में फसल बोने के लिए पानी की सख्त जरुरत है। मौसम विभाग के सूत्रों के अनुसार मंगलवार को भी गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावनाए जताई जा रही है। बारिश की वजह से बिजली भी रात से लगातार बंद रही जो जाकर बाद दोपहर सही हुई। हालाकि देर शाम को दोबारा करीब सात बजे बारिश ने दोबारा अपना जलवा दिखाना शुरु कर दिया और खबर लिखने तक वह लगातार बढ़ती जा रही थी और तेज बादल गरज रहे थे।