फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   गांव के विकास कार्यों को रोक सरपंच पर हमला, केस दर्ज

गांव के विकास कार्यों को रोक सरपंच पर हमला, केस दर्ज

Wed, 13 Dec 2017 10:46 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
गांव के विकास कार्यों को रोक सरपंच पर हमला, केस दर्ज
पूर्व सरपंच समेत 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

तरनतारन।
थाना झब्बाल पुलिस ने गांव के विकास कार्य में बाधा डालने के लिए सरपंच पर हमला करने के आरोप में पूर्व सरपंच समेत 15 लोगों पर मामला दर्ज किया है। नामजद सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

हरिपाल सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी अड्डा गगुबूहा ने थाना झब्बाल की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता बलबीर सिंह अड्डा गगोबूहा की पंचायत के सरपंच हैं। अड्डा गगुबूहा में पंचायत की ओर से गलियों व नालियों को पक्का करवाने का काम चल रहा था। उनके पिता लेबर का काम करवा रहे थे। सुबह करीब साढ़े 10 बजे साधा सिंह निवासी गगोबूहा, नवदीप सिंह नवी निवासी पंजवड़ बहका, शिंदरपाल सिंह मान निवासी गगोबूहा, गुरवंत सिंह निवासी गगोबूहा, कश्मीर सिंह उर्फ सीता, परमजीत सिंह पूर्व सरंपच, सरबजीत सिंह उर्फ साबा, चरणजीत सिंह उर्फ चन्नी, जोधबीर सिंह उर्फ जोधा और सतनाम सिंह उर्फ सत्ता सभी निवासी गगोबूहा के साथ 4 अज्ञात लोग गाड़ियों में आए। उन्होंने गली में चल रहे काम को रोक दिया। उक्त सभी आरोपी उनके पिता से झगड़ने लगे। साधा सिंह और परमजीत सिंह के साथियों ने मारपीट करनी शुरू कर दी और ईंट पत्थर चलाए। आरोपियों ने हवाई फायर भी किए जिससे वह घायल हो गए। घायल सरपंच बलबीर सिंह का इलाज चल रहा है। एएसआई हरशा सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed