{"_id":"599878624f1c1bfd6d8b46fc","slug":"131503164514-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों ने विवाहिता को खिलाया जहरीला पदार्थ, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुरालियों ने विवाहिता को खिलाया जहरीला पदार्थ, मौत
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चक्का जाम
गुरदासपुर। दहेज की मांग पूरी न होते देख ससुरालियो ने एक विवाहिता को जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना कालेज रोड स्थित संत नगर में घटित हुई। पुलिस ने ससुराल परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ससुराल परिवार की गिरफ्तारी को लेकर मृतक लड़की के परिजनों ने आक्रोश में आकर स्थानीय काहनूवान चौक में शव रखकर चक्का जाम किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की
मृतक नवनीत (22) पत्नी विक्रमजीत सिंह निवासी संत नगर गुरदासपुर के परिजनों ने बताया कि उनकी लड़की की शादी चार साल पहले विक्रमजीत सिंह के साथ हुई थी। इनका एक तीन वर्षीय बेटा भी है। शादी के दौरान उन्होंने बेटी के ससुरालियो को दहेज में एक मोटरसाइकिल दी थी। जिसके बाद नवनीत के पति को दो बार स्कूटी लेकर दी थी। अब नवनीत के पति विक्रमजीत ने पेट्रोल पंप लिया है, जिसके लिए यह नवनीत को अपने मायके घर से 10 लाख रुपये लाने की मांग करता था तथा मारपीट करता था। हम 10 लाख देने में असमर्थ थे। इस बात को लेकर नवनीत हमेशा परेशान रहती थी।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार नवनीत अपने 3 वर्षीय बेटे को सुबह स्कूल भेजने के समय रोटी बना कर दे रही थी। इस दौरान नवनीत की सास सुखराज कौर ने बर्तन छीनकर फेंक दिये तथा नवनीत से भला बुरा बोलने लगी। मायके वालों ने आरोप लगाया कि ससुराल परिवार ने उनकी बेटी नवनीत को कोई जहरीली वस्तु खिला दी, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने पर उसे गुरदासपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवा दिया। इस संबंधी जब हमें पता चला तो हम पूरा परिवार अस्पताल पहुंचे। वहां नवनीत की अस्पताल में इलाज दौरान मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि हमने थाना सिटी की पुलिस को सारी घटना संबंधी सूचित कर मृतक नवनीत ने ससुर परिवार के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है।अब तक पुलिस ने किसी को गिरफ्तारनही किया । उन्होने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि उनकों इंसाफ दिलाया जाए तथा आरोपियों को पकड़ कर उनको कड़ी सजा दी जाए।
विज्ञापन
धरने दौरान मृतक के परिवारिक सदस्यों का कहना था कि जब तक हमारी लड़की के ससुर परिवार को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। जिसकी जानकारी थाना सिटी के एसएचओ निर्मल सिंह को मिली तो वह पुलिस पार्टी सहित धरने वाले स्थान पर पहुंचे और आश्वासन दे कर धरना समाप्त करवाया। इस संबंधी थाना सिटी के प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि मृतक लड़की के पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर पति विक्रमजीत सिंह, ससुर कुलवंत सिंह तथा सास सुखराज कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।