{"_id":"636a7b830390a147a5330492","slug":"13-videos-marked-from-sandeep-s-instagram-account-in-sudhir-suri-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sudhir Suri Case: संदीप के इंस्टाग्राम अकाउंट से 13 वीडियो चिह्नित, की गई अमृतपाल से संबंधी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sudhir Suri Case: संदीप के इंस्टाग्राम अकाउंट से 13 वीडियो चिह्नित, की गई अमृतपाल से संबंधी पूछताछ
Tue, 08 Nov 2022 09:24 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 08 Nov 2022 09:24 PM IST
सार
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और अन्य गर्म ख्याली संगठनों के सदस्यों बाबत आरोपी से पूछताछ की गई। आरोपी से जेआईसी में मंगलवार को छह से सात घंटे तक लगातार पूछताछ की गई। पुलिस कमिश्नर ने संदीप सिंह से पूछताछ किए जाने के अलावा भी 10 टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन
शिवसेना नेता सुधीर सूरी (सफेद घेरे में)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवसेना नेता सुधीर सूरी हत्याकांड मामले में संदीप सिंह को मंगलवार दोपहर एक बार ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर (जेआईसी) में लाया गया। जांच अधिकारियों ने आरोपी के इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट पर डाली 13 पोस्ट चिह्नित कीं।
विज्ञापन
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और अन्य गर्म ख्याली संगठनों के सदस्यों बाबत आरोपी से पूछताछ की गई। आरोपी से जेआईसी में मंगलवार को छह से सात घंटे तक लगातार पूछताछ की गई। पुलिस कमिश्नर ने संदीप सिंह से पूछताछ किए जाने के अलावा भी 10 टीमें गठित की हैं, जो अलग-अलग जगह पर दबिश दे रहीं हैं।
विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ मंगलवार शाम अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने भी जेआईसी पहुंचकर हिंदू नेता के हत्यारोपी से कई सवाल पूछे। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के साथ बनाई वीडियो पर जांच की जा रही है, वहीं इस वीडियो को लेकर सुरक्षा एजेंसियों का असमंजस बरकरार है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संदीप सिंह के कबूलनामे पर विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
एसआईटी के अधिकारी सुधीर सूरी हत्याकांड के आरोपी संदीप सिंह उर्फ सन्नी के निकटतम 18 लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुके हैं। इनमें आरोपी के रिश्तेदार, दोस्त और पड़ोसी भी शामिल हैं। आरोपी के नजदीकियों से संदीप की पिछले समय के दौरान की गतिविधियों, गर्म ख्यालियों, खालिस्तान समर्थकों को लेकर कई सवाल पूछे गए। अधिकारी संदीप के परिवार से भी पूछताछ करने के लगातार प्रयास कर रहे हैं, अभी तक वे भूमिगत हैं। उनके बारे पुलिस या किसी अन्य को कोई जानकारी नहीं है।
वहीं एसआईटी के एक अधिकारी ने बताया कि संदीप सिंह से की गई पूछताछ के बाद अभी तक इसका कहीं कोई गैंगस्टर कनेक्शन सामने नहीं आया है। गैंगस्टर लंडा उक्त पोस्ट डालकर पंजाब में खौफ के हालात बनाने का प्रयास कर रहा है, ताकि इससे अन्य लोगों पर दहशत का माहौल बनाकर उनसे आसानी से रंगदारी वसूली जा सके।
शिवसेना नेता सूरी हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने इसे लेकर डीजीपी गौरव यादव को खास आदेश दिए हैं। उन्होंने डीजीपी से कहा कि वे अमृतसर से पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह से मामले की जांच व घटना से जुड़ी पल-पल की जानकारी लेकर उन्हें दें।