फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   13 tolas of gold, 6 kg silver and 50 thousand rupees were looted at gunpoint

Amritsar News: पिस्तौल के बल पर 13 तोला सोना, छह किलो चांदी और 50 हजार रुपये लूटे

Mon, 20 Jan 2025 01:26 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Mon, 20 Jan 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
13 tolas of gold, 6 kg silver and 50 thousand rupees were looted at gunpoint
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। अजनाला के पास रविवार को दो लुटेरे पिस्तौल के बल पर ज्वेलरी की दुकान में घुसकर 13 तोले सोना, छह किलो चांदी और पचास हजार रुपये लूट ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी एक बाइक पर भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। डीएसपी गुरविंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने दावा किया है कि लुटेरों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।


दुकान मालिक कुलदीप सिंह उर्फ दीपक ने बताया कि उनकी दीपक ज्यूलर्स नाम से अजनाला के पास दुकान है। दुकान में ही वह गहनों की पालिश का काम भी करते हैं। रविवार दोपहर वह दुकान के भीतर ही काम कर रहे थे। इस बीच बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे । गहनों के भाव पूछने लगे। एक युवक ने उन पर पिस्तौल तान दी और धमकियां देते हुए सारे गहने उनके हवाले करने को कहने लगा। इस दौरान एक पिस्तौल धारी उनके पास पहुंचा और उनके दूसरे साथी ने वहां रखी 6 किलो चांदी, 13 तोला सोना और गले में रखे पचास हजार रुपये लूट लिए। जब उन्होंने विरोध किया तो लुटेरे ने उनकी कनपट्टी पर पिस्तौल तानते हुए जान से मारने की धमकियां दी। आरोपी सारा सामान एक बैग में रखने के बाद बाइक पर सवार हो कर फरार हो गए। अजनाला थाने के इंस्पेक्टर सतपाल सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। दुकान की डीवीआर भी कब्जे में ली गई है। जल्दी ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed