{"_id":"5cb758f8bdec2214607944b2","slug":"121555519736-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप के उमीदवार मनजिंदर सिद्धू ने केजरीवाल कि तुलना दशम पिता से की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप के उमीदवार मनजिंदर सिद्धू ने केजरीवाल कि तुलना दशम पिता से की
विज्ञापन
श्री अकाल तख्त साहिब में आप प्रत्याशी की शिकायत
पंजाब एकता पार्टी ने मनजिंदर सिंह सिद्धू को तलब करने के मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। खडूर साहिब संसदीय क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) के उमीदवार मनजिंदर सिंह सिद्ध की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तुलना दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह के साथ करने का मामला श्री अकाल तख्त साहिब पहुंच गया है। पंजाब एकता पार्टी के किसान विंग के अध्यक्ष सुरजीत सिंह भूरा ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के निजी सहायक राजनजित सिंह को एक शिकायत पत्र सौंपते हुए उन्हें अकाल तख्त साहिब में तलब करने की मांग की है।
मांगपत्र देने के बाद मीडिया से बातचीत करने हुए भूरा ने कहा कि किसी व्यक्ति कि तुलना दशम पिता के साथ करना शर्मनाक है। इसलिए उन्हें अकाल तख्त साहिब में तलब कर दोषी घोषित किया जाये। वह अकाल तख्त साहिब में पेश नहीं होते तो उन्हें सिख पंथ से निष्कासित किया जाए उल्लेखनीय है कि पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र जारी करने के लिए अमृतसर में हुई रैली में अरविंद केजरीवाल को उस समय सिखों के विरोध का सामना करना पड़ा था, जब उन्होंने चुनावी घोषणा पात्र में श्री हरमंदिर साहिब कि तस्वीर के साथ चुनाव चिन्ह प्रकाशित किया था। बाद में केजरीवाल ने श्री हरमंदिर साहिब आकर इस गलती कि माफी भी मांगी थी। वर्ष 2018 में एक चुनावी सभा में शिअद के सीनियर नेता बलविंदर सिंह भुंदड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल कि तुलना श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साथ कर उन्हें बादशाह दरवेश कहा था। विवाद पैदा होने के बाद भुंदड़ अकाल तख्त पेश हुए,गलती मांगी थी।
बिक्रम मजीठिया कर चुके है धार्मिक गलती
इसी तरह कि गलती पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में उस समय कि थी, जब उन्होंने भाजपा उम्मीदवार अरुण जेटली कि तुलना करते हुए दशम पिता की ओर से रचित बानी कि एक पंक्ति को बदल डाला था। मामला तूल पकड़ने के बाद मजीठिया ने श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होकर माफी मांगी थी।