फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   दशम पिता के प्रकाश पर्व श्री हरमंदिर साहिब में बड़ी गिनती में पहुंचे श्रद्धालु

दशम पिता के प्रकाश पर्व श्री हरमंदिर साहिब में बड़ी गिनती में पहुंचे श्रद्धालु

Sun, 13 Jan 2019 10:58 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 13 Jan 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
दशम पिता  के प्रकाश  पर्व  श्री हरमंदिर साहिब में बड़ी गिनती में पहुंचे श्रद्धालु
श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे नतमस्तक हुए श्रद्धालु
विज्ञापन

प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा मंजी साहिब दीवान हॉल में श्री अखंड पाठ के भोग डाले गए
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व श्री हरमंदिर साहिब में श्रद्धा भावना के साथ मनाया गया। श्री हरमंदिर साहिब में सुबह-सवेरे ही संगत पहुंचने लगी। संगत पवित्र सरोवर में डुबकी लगा कर मुख्य भवन में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे नतमस्तक हुई। गुरुद्वारा मंजी साहिब दीवान हॉल में श्री अखंड साहिब के भोग डाले गए। श्री हरमंदिर साहिब के हजूरी रागी जत्थों ने गुरु शबद का गायन कर संगत को गुरु चरणों से जोड़ा। श्री हरमंदिर साहिब के ग्रंथी ज्ञानी बलविंदर सिंह ने पावन हुकमनामा के बाद दशम पिता के प्रकाश पर्व की संगत को बधाई देते हुए कहा कि गुरु साहिबान की शिक्षाओं का अनुकरण कर जीवन को सफल किया जा सकता है। गुरुद्वारा मंजी साहिब में आयोजित धार्मिक दीवान में रागी सिंहों, ढाढी रागियों, कविशर, प्रचारकों और पंथक कवियों ने हाजिरी भरी। विद्वानों ने गुरु साहिबान के जीवन बारे संगत के साथ विचार सांझे किए। इस अवसर पर प्रबंधक गुरिंदर सिंह, मुख्त्यार सिंह, बघेल सिंह, सतनाम सिंह मौजूद थे ।
सजे जलों, आतिशबाजी का नजारा देखने के लिए उमड़ी संगत
इस पावन अवसर पर श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य भवन में सजाए गए जलों साहिब के संगत ने दर्शन किए। रहिरास साहिब की अरदास के बाद श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर के आसपास दीपमाला की। श्रद्धालुओं ने घी के दिए जलाकर सुख शांति की अरदास की। शाम को आतिशबाजी का नजारा देखने के लिए संगत उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

गुरु साहिबान के जीवन से प्रेरणा ले संगत : लोंगोवाल
एसजीपीसी के प्रधान भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने कहा कि गुरु साहिबान ने मानवता की रक्षा व कल्याण के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। संगत खालसाई जीवन धारण करे। गुरु साहिबान ने समाज के दबे-कुचले लोगों को अपनी छाती से लगाया। इन लोगों को सरदारियां बख्शी । दशम पिता ने मानव को जुल्म के विरुद्ध लड़ने का जज्बा पैदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed