फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   निगम ने नहीं निभाया वादा, दो दिन बाद भी नहीं मिला वेतन

निगम ने नहीं निभाया वादा, दो दिन बाद भी नहीं मिला वेतन

Mon, 12 Feb 2018 10:44 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
निगम ने नहीं निभाया वादा, दो दिन बाद भी नहीं मिला वेतन
निगम ने नहीं निभाया वादा, दो दिन बाद भी नहीं मिला वेतन
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम के खिलाफ गेट रैली में जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
सफाई कर्मचारियों को रुके हुए वेतन मेें से दो माह का वेतन 10 फरवरी तक देने का वादा करने वाला नगर निगम अपना वादा पूरा नहीं कर पाया है। इस वजह से सफाई कर्मचारी दलों में रोष है। कर्मचारी दलों ने मिलकर सोमवार को नगर निगम के खिलाफ गेट रैली कर रोष जताया। इसकी अगुवाई यूनियन प्रतिनिधि रमेश दरोगा, रमेश कट्टो, दीपक भट्टी और जतिंदर सिंह चीना ने की। उन्होंने निगम को चेतावनी दी कि अगर 20 फरवरी तक उनका बकाया वेतन नहीं दिया जाता और उनकी सभी समस्याएं हल नहीं की जाती तो वह काम बंद कर हड़ताल करेंगे।

प्रतिनिधियों ने बताया कि सफाई कर्मचारियों का करीब चार महीने का वेतन रुका हुआ है। निगम कब से यह वेतन जारी करने में आनाकानी कर रहा है। नगर निगम की इस लापरवाही से सफाई कर्मचारियों के लिए घर चलाना मुश्किल हो चुका है। इस वजह से कुछ दिन पहले निगम के साथ हुई टेबल टॉक में यह मुद्दा उठाया गया था। इसके बाद मेयर और कमिश्नर ने आश्वासन दिया था कि 10 फरवरी तक दो माह का वेतन दिया जाएगा। वहीं 10 फरवरी को दो दिन के बाद भी सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि अगर 20 फरवरी तक नगर निगम सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं देता है तो उसके बाद काम छोड़ हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन


फोटो -10- पठानकोट में वेतन न मिलने पर रोष जताते हुए नगर निगम के सफाई कर्मी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed