फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   कैप्टन सरकार बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर : मंत्री बाजवा

कैप्टन सरकार बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर : मंत्री बाजवा

Fri, 15 Dec 2017 10:34 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
कैप्टन सरकार बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर : मंत्री बाजवा
कैप्टन सरकार बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर : मंत्री बाजवा
विज्ञापन

नगर काउंसिल चुनाव के कैप्टन सरकार के मंत्री ने की चुनावी रैली
प्रचार के आखिरी दिन झोंकी ताकत
पठानकोट।
हलका भोआ में होने जा रहे नरोट जैमल सिंह नगर काउंसिल के पहले चुनाव के लिए शुक्रवार को कांग्रेस ने चुनावी रैली की। रैली में ग्रामीण विकास एंव पंचायत मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा मुख्य रूप से शामिल हुए। इसके अलावा रैली में भोआ से विधायक जोगिंदर पाल, पठानकोट के विधायक अमित विज, सुजानपुर से कांगे्रसी नेता अमित सिंह मंटू और अन्य कांग्रेसी नेता मौूजद रहे।
मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने कहा कि कांग्रेस सरकार इस नई काउंसिल के अधीन आते क्षेत्र में खूब विकास करवाएगी। उन्होनें कहा कि क्षेत्र की तस्वीर बदल दी जाएगी। उन्होनें लोगों से कांग्रेस उम्मीदवारों के हक में वोट डालने के लिए कहा। उन्होनें कहा कि पिछली अकाली-भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में जनता की जरूरतों और समस्याओं पर ोजरा भी गौर नहीं किया। लेकिन कैप्टन सरकार की ओर से सूबे के हर क्षेत्र का विकास करवाया जाएगा।
विज्ञापन

रनगर काउंसिल नरोट जैमल सिंह के कुछ वार्डों में कांग्रेस नेताओं द्वारा बगावत करके आजाद उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरने के सवाल पर तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने कहा कि चुनावों में ऐसा होता रहता है। यह कोई बड़ी बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विधायक जोगिंदर पाल ने कहा कि विस चुनाव के दौरान किये गए सभी वादों को पूरा करने के लिए कैप्टन सरकार जोरों से काम कर रही है। उन्होनें कहा कि हलके में शुगर मिल लगाने का वादा उन्होनें जनता से किया था इस वादे को जरूर पूरा किया जाएगा। इस दौरान साहब सिंह साबा, विनय महाजन, रामलाल, डॉक्टर पंकज, राजकुमार, कुलजीत सैनी, सुजीत पठानिया आदि मौजूद थे।


फोटो -3- नरोट जैमल सिंह में चुनावी रैली में पहुंचे मंत्री बाजवा को सम्मानित करते स्थानीय कांग्रेसी नेता।
फोटो -3-ए- नरोट जैमल सिंह में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed