{"_id":"596a4d2c4f1c1bf32f8b45b2","slug":"121500138796-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएनडीएच में आधी रात को ऑक्सीजन खत्म होने की अफवाह से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएनडीएच में आधी रात को ऑक्सीजन खत्म होने की अफवाह से मचा हड़कंप
Updated Sat, 15 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएनडीएच में ऑक्सीजन खत्म होने की अफवाह से हड़कंप
अमृतसर ।
गुरुनानक देव अस्पताल (जीएनडीएच) में शुक्रवार रात अचानक किसी ने अफवाह फैला दी कि बेबे नानकी मदर चाइल्ड केयर सेंटर ( लेबर रूम) में लगे सिलेंडरों में ऑक्सीजन खत्म हो गए हैं। इससे वहां हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। यह अफवाह तब फैली जब 14 नवजात शिशुओं को आईसीयू में रखा गया था। हालत सह हुई कि अफवाह पर विश्वास कर आईसीयू में भर्ती शिशुओं के परिजनों में आफरातफरी मच गई। सूचना पाकर मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. राम स्वरूप मौके पर पहुंचीं। उन्होंने तत्काल ही ऑक्सीजन की व्यवस्था कराई, तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। इस बीच सुबह जब ऑक्सीजन वाले सिलेंडर की जांच हुई तो पता चला कि सिलेंडर खत्म नहीं हुआ था, किसी ने इसे लेकर अफवाह फैला दी थी। मामले में अब मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ने जांच के आदेश दे दिए हैं। जीएनडीएच के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. राम स्वरूप ने बताया कि अस्पताल में सारे इंतजाम मुकम्मल हैं। अफवाह फैलाने वाले कौन थे, इसकी जांच की जा रही है।