फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   शिरोमणि अकाली दल के प्रयासों के कारण केंद्र की मोदी सरकार ने सिख कौम के लिये ऐतिहासिक फैसला लिया- सुखबीर बादल

शिरोमणि अकाली दल के प्रयासों के कारण केंद्र की मोदी सरकार ने सिख कौम के लिये ऐतिहासिक फैसला लिया- सुखबीर बादल

Mon, 26 Nov 2018 10:28 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल के प्रयासों के कारण केंद्र की मोदी सरकार ने सिख कौम के लिये ऐतिहासिक फैसला लिया- सुखबीर बादल
रोहतक और नोएडा सहित अन्य केंद्र
विज्ञापन


शिरोमणि अकाली दल पंथ की नुमाइंदा जत्थेबंदी: सुखबीर
पूर्व डिप्टी सीएम बोले-सिद्धू को कांग्रेस ने स्टेज पर ही नहीं आने दिया तो उन्हें इसका क्रेडेट कैसे दिया जा सकता है
अमर उजाला ब्यूरो
डेरा बाबा नानक (बटाला)। श्री करतापुर साहिब कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह के मौके पर शिअद के प्रधान सुखबीर बादल की अगुवाई में सोमवार को सुबह डेरा बाबा नानक के गुरुद्वारा दरबार साहिब में अरदास की गई। उनके साथ एसजीपीसी के प्रधान गोबिंद सिंह लौंगोवाल, निर्मल सिंह काहलों, बिक्रमजीत सिंह मजीठिया मौजूद थे। इसके बाद वह समूची अकाली लीडरशिप के साथ नींव पत्थर के लिये निश्चित पंडाल में पहुंचे। समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान सुखबीर बादल ने नींव पत्थर के लिए शिलान्यास पट पर बादलों के नाम लिखे जाने के सवाल के जवाब में कहा कि शिरोमणि अकाली दल पंथ की नुमाइंदा जत्थेबंदी है, इसलिए केंद्र सरकार ने जो किया है, वह सही किया है, क्योंकि शिरोमणि अकाली दल कम्यूनिटी का प्रतिनिधित्व करती है। एक सवाल के जवाब में सुखबीर बादल ने कहा कि उन्होंने गुरु के हुक्म से ही स्टेज शेयर की है। नवजोत सिंह सिद्धू पर सुखबीर ने कहा अगर कांग्रेस ने आज उन्हें स्टेज पर ही नहीं आने दिया तो सिद्धू को इसका क्रेडेट कैसे दिया जा सकता है। सुखबीर ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के प्रयास के कारण ही केंद्र की मोदी सरकार ने यह ऐतिहासिक फैसला लिया है। बादल ने कहा कि कांग्रेस ने देश पर सबसे ज्यादा शासन किया है लेकिन वह अपने शासनकाल में यह काम नहीं कर पाई।

फोटो- 26जीडीआरबीटीएलपी02 ऐ
कैप्शन- डेरा बाबा नानक के गुरुद्वारा श्री दरबार सिंह में महाराज की हजूरी में अरदास करते हुये सुखबीर बादल और समूची अकाली लीडरशिप।
फोटो- 26 जीडीआरबीटीएलपी02 बी
कैप्शन- समारोह की समाप्ति के बाद सुखबीर बादल पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed