{"_id":"5b54b4014f1c1b6e118b50f7","slug":"11532277761-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक सेवाएं विभाग द्वारा शहीद इंस्पैक्टर रघुबीर सिंह की याद में पौधें वितरित करने हेतु लगाया मेला, 500 पौधें बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक सेवाएं विभाग द्वारा शहीद इंस्पैक्टर रघुबीर सिंह की याद में पौधें वितरित करने हेतु लगाया मेला, 500 पौधें बांटे
Updated Sun, 22 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौधे वितरित करने के लिए लगाया मेला, 500 पौधे बांटे
गुरदासपुर। जिलाधीश विपुल उज्ज्वल के नेतृत्व में मिशन तंदुरुस्त पंजाब के तहत जिले में लोगों को शुद्ध वातावरण रखने तथा पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके तहत युवक सेवाएं विभाग द्वारा गांव सठियाला में शहीद इंस्पेक्टर रघुबीर सिंह की शहीदी से संबंधित मेला लगाकर लोगों को पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम में सकत्तर सिंह बल एसडीएम गुरदासपुर ने विशेष तौर पर शिरकत करके लोगों को वातावरण संभाल संबंधी प्रेरित किया। सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं विभाग रविपाल ने बताया कि समारोह में वन अधिकारी अमरीक सिंह के सहयोग से लोगों को 500 पौधे वितरित किए गए और जागरूक किया। इस अवसर पर नेशनल अवार्डी डॉ. परमजीत सिंह कलसी, दलविंद्र दियालपुरी, सेवामुक्त कर्नल भागोवाल सहित गांव निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। वहीं बलबीर सिंह डिप्टी जिला शिक्षा अधिकारी प्राइमरी ने सरकारी स्कूल बिधीपुर में बच्चों से पौधे लगवाकर संदेश दिया।