{"_id":"5b4a2e924f1c1b58488b491d","slug":"11531588242-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिट्टा खाने वालों को सरकार अंदर कर रही है मगर चिट्टा बेचने वालों पर कोई कार्रवाई नही- भगवंत मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिट्टा खाने वालों को सरकार अंदर कर रही है मगर चिट्टा बेचने वालों पर कोई कार्रवाई नही- भगवंत मान
Updated Sat, 14 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशा मिटाना है तो एसटीएफ को ओर शक्तियां देनी होगी : मान
सांसद बोले, नशे के केसों में शामिल अधिकारियों की जांच सीबीआई से करवाई जाए
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। गांव मूला सनैया में आप आदमी पार्टी द्वारा शनिवार को माझा मजबूत मिशन 2019 के तहत एक रैली की गई। इस रैली में विशेष रूप में सांसद और पंजाब पार्टी अध्यक्ष भगवंत मान पहुंचे। उनके साथ प्रदेश स्तर के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।
इस दौरान भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में नशा इस कदर विकराल रूप ले रहा है कि कभी सोचा नहीं था। उन्होंने कहा कि सीएम पंजाब ने गुटका साहिब पर हाथ रखकर सौंगध खाकर जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा कि चिट्टा खाने वालों को सरकार जेल भेज रही हैै, मगर जो पंजाब में नशा सप्लाई कर रहे हैं, उन्हें सरकार कुछ नहीं कह रही है। मान ने कहा कि नशे को खत्म करने के लिए एसटीएफ को अधिक शक्तियां देने की जरूरत है। डोप टेस्ट के सवाल पर मान ने कहा कि अगर डोप टेस्ट करना है तो नामजदगी कागज भरने से पहले एमएलए, एमपी का भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चिट्टे के केसों में शामिल जो भी अधिकारी है, उनकी सीबीआई से जांच करवाई जानी चाहिए और उन्हें ऐसी मिसाली सजाएं दी जानी चाहिए ताकि आने वाले समय में कोई अधिकारी ऐसा अपराध न करे।
पंचायती चुनाव के सवाल पर मान ने कहा कि वह चाहते हैं कि पंचायत चुनाव सर्वसम्मति से हों और पंजाब सरकार भी विभिन्न गांव में सर्वसम्मति से ही पंचायतें बनाने के पक्ष में आगे आए। मोदी की पंजाब रैलियों पर मान ने कहा कि मलोट से पहले मोदी लुधियाना आए थे तो चरखा दे गए थे, वैसे चरखे तो उनकी दादी और नानी के भी बहुत पडे़ हैं।
विज्ञापन
फोटो- 14जीडीआरबीटीएलपी02
कैप्टन- बटाला के गांव मूला सुनैया में आप वर्करों को संबोधित करते हुए भगवंत मान।