फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   मेरे ससुर मजदूर हैं, रिटर्न जीरो भरते हैं फिर शादी में 26 लाख कैसे खर्च किए

मेरे ससुर मजदूर हैं, रिटर्न जीरो भरते हैं फिर शादी में 26 लाख कैसे खर्च किए

Mon, 05 Feb 2018 09:36 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
मेरे ससुर मजदूर हैं, रिटर्न जीरो भरते हैं  फिर शादी में 26 लाख कैसे खर्च किए
‘मेरे ससुर मजदूर, फिर शादी में 26 लाख कैसे खर्च किए’
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने आयकर विभाग को दिखाई दहेज की लिस्ट, विभाग से जांच की मांग
अमृतसर आयकर विभाग के इन्वेस्टीगेशन विंग से मामला पहुंचा लुधियाना हेडक्वार्टर
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
मेरे ससुर मजदूर हैं। 55 गज का मकान है। लेबर का काम करते हैं। आयकर रिटर्न जीरो भरते हैं। उन्होंने मेरी शादी में 20 लाख रुपये केवल बारातियों के खाने पर खर्च कर दिए, बेटी को डोली में विदा करते वक्त छह लाख के जेवर दिए। डेढ़ लाख रुपये बेटी की शादी में मेकअप पर खर्च किया। इतना पैसा वो कहां से लाए। इसकी जांच के लिए अमृतसर के कांगड़ा कालोनी निवासी राघव जोशी आयकर विभाग के इन्वेस्टीगेशन टीम के पास जा पहुंचा। अधिकारी को बाकायदा दहेज लिस्ट दिखाई, जो ससुर ने पुलिस में सबूत देकर उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना के मामले दर्ज कराए थे। आयकर विभाग इन्वेस्टीगेशन टीम ने रमामले को लुधियाना हेडक्वार्टर भेज दिया है, मंगलवार को लुधियाना हेडक्वार्टर में सबूतों के साथ उसे जाने के लिए कहा गया है।
राघव जोशी के मुताबिक वह रानी बाग स्थित माता लाल देवी जी के भक्त हैं। वहां निर्धन कन्याओं की शादी के लिए रजिस्टर्ड किया जाता है। वहां निर्धन परिवार बेटियों की शादी के लिए लोग रजिस्टर में अपना नाम व पता लिख देते हैं। उन्होंने वहीं से निर्धन मानकर नेहरू कालोनी स्थित जुगल किशोर शर्मा की बेटी सुनयना का रिश्ता लिया था। 22 जनवरी 2014 को शादी हुई थी। सुनयना पोस्ट ग्रेजुएट थी। 25 मई 2015 को बेटी मान्या का जन्म हुआ। इसी दौरान सुनयना से उसकी अनबन हो गई। उस पर 14 पुलिस केस सुनयना व उसके परिजनों ने दर्ज करा दी। मेरे पिता भारत भूषण जोशी का मान्या से बड़ा लगाव था, मान्या को लेकर जब सुनयना पिता के घर चली गई, उधर मेरे पर 14 केस दर्ज करवा दिए तो पिता यह दुख सहन नहीं कर सके और 11 अगस्त 2016 को चल बसे। ससुर कहते हैं कि 26 लाख शादी में खर्च किया, जेवर के रसीदें हैं और आयकर रिटर्न जीरो है। जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

पत्नी पीड़ित एसोसिएशन बनाई, करेगा एलएलबी की पढ़ाई
राघव जोशी ने पत्नी पीड़ित एसोसिएशन बनाई है। रजिस्ट्रेशन करवाना बाकी है। कहता है कि मुझे इंसाफ के राह पर चलाने वाले एडवोकेट रवि बी महाजन ने चलना सिखाया। उन्होंने ही मुझे एलएलबी करने की प्रेरणा दी। खुशी तब होगी जब मैं उनकी आशाओं पर खरा उतरूंगा। पत्नी पीड़ित एसोसिएशन में देश भर से उनके पास फोन आने लगे हैं, सोशल मीडिया पर यह एसोसिएशन जल्द ही लेकर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयकर विभाग को बनाएंगे पार्टी: एडवोकेट रवि
राघव जोशी का केस लड़ रहे एडवोकेट रवि बी महाजन कहते हैं कि इस मामले में अब वह आयकर विभाग को भी पार्टी बनाएंगे। आयकर विभाग को जवाब देना ही होगा कि रिटर्न जीरो भरने वाला व्यक्ति अगर 26 लाख रुपये शादी में खर्च करता है तो वह पैसे कहां से आए, विभाग ने क्या जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed