फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   अमित शाह ने पंजाबियों के साथ जुड़े सवेदनशील मुद्दों का खेला कार्ड

अमित शाह ने पंजाबियों के साथ जुड़े सवेदनशील मुद्दों का खेला कार्ड

Sun, 24 Feb 2019 10:15 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह ने पंजाबियों के साथ जुड़े सवेदनशील  मुद्दों का खेला कार्ड
पाकिस्तान को जवाब देने की क्षमता सिर्फ मोदी में : शाह
विज्ञापन

अमृतसर, गुरदासपुर और होशियारपुर के शक्ति केंद्र कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रधान
कहा, सिद्धू की बाजवा से जफ्फी से करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण का मसला हल नहीं हुआ
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आगामी लोक सभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए रविवार को पंजाबियों का समर्थन मांगा। रविवार बाद शाह ग्रीन रिजोर्ट में अमृतसर, गुरदासपुर और होशियारपुर के शक्ति केंद्र कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे।
इस दौरान शाह ने कहा कि पाकिस्तान को उसकी भारत विरोधी नीतियों का जवाब देने की क्षमता केवल नरेंद्र मोदी के पास ही है। 1984 के दिल्ली दंगों के आरोपियों को 34 साल तक सजा देने के बारे में पूर्व की सरकारों ने कभी गंभीरता नहीं दिखाई। नरेंद्र मोदी ने स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम का गठन कर दिल्ली दंगों के मुख्य आरोपी सज्जन कुमार को जेल में बंद करवाया।
विज्ञापन

अमित शाह ने पुलवामा आतंकी हमले का उल्लेख करते हुए मंत्री नवजोत सिद्धू पर तंज कसा कि पाकिस्तान सेना प्रमुख बाजवा को गले मिल कर श्री करतारपुर साहिब के कॉरिडोर के निर्माण का मसला हल नहीं होना था। सिद्धू जिस पार्टी के साथ हैं, उनके पूर्वजों ने देश विभाजन के समय करतारपुर साहिब पाकिस्तान को दे दिया था। सिद्धू ने बाजवा से गले मिल देश का सिर नीचा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित शाह ने पुलवामा हमले के शहीदों के परिजनों को विश्वास दिलाया कि भाजपा के 10 करोड़ से अधिक कार्यकर्ता उनके साथ खड़े हैं। पंजाब की धरती को गुरुओं, पीरों और महापुरुषों की धरती बताते हुए शाह ने कहा कि देश के लिए पंजाबियों ने सबसे अधिक कुर्बानी दी। पुलवामा हमले में शहीद हुए पंजाब के चार जवानों को श्रद्धासुमन भेंट करते हुए उन्होंने कहा कि जिन्होंने देश की एकता के लिए खून बहाया है, उसे व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। मोदी सरकार आतंकियों को सबक सिखाएगी। पंजाब के किसानों को देश की जनता के पेट में स्वदेशी माटी का अन्न पहुंचाने वाला बताते हुए शाह ने कहा कि यूपीए की सरकार ने दस वर्ष में तीन करोड़ किसानों के लिए मात्र 52 हजार करोड़ रुपये के कर्ज की माफी की। मोदी सरकार ने 12 करोड़ किसानों के बैंक खतों में सीधे 75 हजार करोड़ की राशि जारी कर रही है।
ठग गठबंधन बताए उनका नेता कौन
अमित शाह ने देश की अलग-अलग राजनैतिक पार्टियों द्वारा किए जा रहे महागठबंधन को ठग गठबंधन की संज्ञा देते हुए कहा कि इसमें शामिल नेता बताएं कि 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए हो रहे इस तथाकथित गठबंधन का नेता कौन है। भाजपा और उसके सहयोगी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे।
शाह ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि प्रकाश सिंह बादल की सरकार द्वारा शुरू की गई सभी जनकल्याण की स्कीम को बंद कर दिया गया है। मोदी सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए पिछले साढ़े चार साल में 161 हजार 960 करोड़ की राशि दी। यूपीए सरकार के समय पंजाब को मात्र 30157 करोड़ की राशि ही मिली थी।
मोदी सरकार के अमृतसर को हैरिटेज सिटी का दर्जा दिया। आईआईएम संस्था का निर्माण कार्य शुरू करवाया। पंजाब में राष्ट्रीय राजमार्गों पर 45000 करोड़ की राशि खर्च की गई। सिखों के लिए आनंद मैरिज एक्ट लागू किया। श्री हरमंदिर साहिब सहित सभी गुरुद्वारा साहिब व मंदिरों का जीएसटी माफ किया।
कैप्टन बताएं कितने नौजवानों को मिली नौकरी
अमित शाह ने कैप्टन अमरिंदर से पूछा कि वह बताएं कि उन्होंने कितने किसानों का कर्जा माफ किया। पंजाब नशा मुक्त हुआ क्या? कितने नौजवानों को घर-घर जा कर नौकरी दी। 2500 प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता कब मिलेगा। ठेके पर रखे कितने कर्मचारी पक्के किए गए। अनुसूचित जातियों के विद्यार्थियों को अभी तक वजीफा क्यों नहीं मिल पाया। गरीबों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने पर रोक क्यों लगाई। कैप्टन बताएं कि वह विकास करने वाली सरकार है या बंद करने वाली।

बेअदबी मुद्दे पर राजनीति कर रहे कैप्टन : मलिक
प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मालिक ने कहा कि बेअदबी में शामिल सभी आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह इस मामले में राजनीति कर रहे हैं। अमरिंदर सिंह राजनैतिक विरोधियों से बदला लेने के लिए झूठे मुकदमे दर्ज करवा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का मनोबल गिर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed