फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग मरे

दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग मरे

Mon, 26 Feb 2018 09:36 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग मरे
सड़क हादसों में दो की मौत
विज्ञापन

पठानकोट।
जिले में सोमवार को हुए अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे पर हुआ। जहां ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। दूसरा मामला पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर हुआ। इसमें बाइक सवार की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे स्थित गांव जसवाली के पास ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा स्कूटी सवार दो युवतियां घायल हो गई हैं। मृतका की पहचान रमन पत्नी रामदास निवासी बलसुआ के रूप में हुई है। रमन अपने रिश्तेदार के साथ स्कूटी से अपने ससुराल आ रही थी। पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

दूसरी घटना में पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर पुल नंबर-3 के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पवन कुमार पुत्र रत्न चंद निवासी मिर्जापुर के रूप में हुई है। हादसे में घायल होने पर पवन को अमृतसर ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मामले की जांच कर रहे सुजानपुर पुलिस के एएसआई हरप्रीत सिंह ने बताया कि मृतक गांव मिर्जापुर से सुजानपुर आ रहा था कि अचानक गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed