फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   प्रतिबंधित चाइनीज डोर की ब्रिकी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो

प्रतिबंधित चाइनीज डोर की ब्रिकी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो

Wed, 13 Dec 2017 10:46 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतिबंधित चाइनीज डोर की ब्रिकी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो
चाइना डोर बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूूरो
बटाला।
स्वदेशी जागरण मंच गुरदासपुर की इकाई ने बुधवार को एसडीएम बटाला रोहित गुुप्ता को चाइनीज डोर की बिक्री पर पर पूरी तरह से नकेल कसने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। मंच के जिला संयोजक संदीप सल्होत्रा ने बताया कि इस डोर से कई मासूमों की जान गई है। प्रशासन की ओर से इसपर पूरी तरह पाबंदी लगाई गई है। इसके बावजूद कुछ मुनाफाखोर व्यापारी इस घातक डोर को बेचकर मासूमों की जान का व्यापार धड़ल्ले से कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि जो दुकानदार इस प्रतिबंधित डोर की ब्रिकी कर रहे हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि आने वाले समय में किसी मासूम की जान न जाए। मौके पर लवल महाजन, हरीश महाजन, पारस जुलका, दीपक वर्मा, प्रो. सुनील दत्त उपस्थित थे।

फोटो- 13जीडीआरबीटीएलपी02
कैप्शन- एसडीएम बटाला को ज्ञापन सौंपते हुए स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed