फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   बेट क्षेत्र के लोगों ने गिरफ्तारियों के विरोध में थाने में दिया रोष धरना

बेट क्षेत्र के लोगों ने गिरफ्तारियों के विरोध में थाने में दिया रोष धरना

Wed, 25 Oct 2017 10:26 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
बेट क्षेत्र के लोगों ने गिरफ्तारियों के विरोध में थाने में दिया रोष धरना
गिरफ्तारियों के विरोध में थाने के समक्ष धरना
विज्ञापन

गुरदासपुर।
मास्टर जौहर सिंह से मारपीट के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के विरोध में क्षेत्र के लोगों ने थाना भैणी मियां खां पर रोष प्रदर्शन किया। रोष प्रदर्शन करने वाले लोगों का तर्क था कि पुलिस गिरफ्तारियों की आड़ में नाजायज तौर पर महिलाओं और बुजुर्गों की भी गिरफ्तारी कर रही है।

धरने की अगुवाई कर रहे सतनाम सिंह बागड़ीया, मास्टर गुरनाम सिंह, अमरजीत सिंह, जगतार सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने मास्टर जौहर सिंह पर हुए हमले में नामजदलोगों की आड़ में नाजायज तौर पर कुछ महिलाओं और पुरुषों को हिरासत में रखा है। धरनाकारियों ने प्रशासन से मांग की कि हिरासत में लिए गए लोगों को तुरंत रिहा किया जाए। मामले की सूचना मिलते ही हलका डीएसपी मंजीत सिंह, थाना काहनूवान के एसएचओ हरजीत सिंह भी थाना भैणी मियां खां में पहुंचे। धरनाकारियों के साथ बातचीत करते हुए डीएसपी मंजीत सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई मास्टर जौहर सिंह की मारपीट करने की क्लिप में नजर आते हमलावर और गुरुद्वारा साहिब के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में पाये जाने वाले लोगों के खिलाफ मामले दर्ज हुए है। पुलिस प्रशासन किसी को भी नाजायज हिरासत में नहीं लेगी। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरनाकारियों ने अपना धरना उठा लिया। इस अवसर पर अमनजीत सिंह, जगतार सिंह, सलविंदर सिंह, सतनाम सिंह, बलराज सिंह, दिलजीत सिंह, हरविंदर सिंह, अजैब सिंह, कृपाल सिंह, गुरविंदर सिंह, जगीर सिंह, मंजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, अजमेर सिंह, सोहन सिंह, तरसेम सिंह तथा गुलजार सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed