फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   दो नंबरों वाली कार में सवार दो पकड़े

दो नंबरों वाली कार में सवार दो पकड़े

Mon, 03 Jul 2017 01:31 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
दो नंबरों वाली कार में सवार दो पकड़े
चोरी के पुर्जे डाल बेचते थे पुरानी गाड़ियां
विज्ञापन

- दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने दर्ज किया केस
- जीप का इंजन लगा चला रहे थे स्विफ्ट डिजायर, आगे और पीछे की नंबर प्लेट भी थी अलग
पठानकोट।
कार एक पर नंबर दो, ऐसी धोखाधड़ी कर चोरी के पुर्जों के जरिये पुरानी गाड़ियां तैयार कर उन्हें बेचने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह दो अलग-अलग नंबर प्लेटों वाली एक स्विफ्ट डिजायर कार में सवार थे। इस कार में जीप का इंजन लगा हुआ था। पुलिस का दावा है कि आरोपी सड़क हादसों में क्षतिग्रस्त गाड़ियां खरीद कर उनमें चोरी के पुर्जे लगाने के बाद बेच देते थे। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने इंश्योरेंस कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ अच्छी सेटिंग भी की थी, ताकि हादसों में क्षतिग्रस्त गाड़ियों को आसानी से हासिल किया जा सके। आरोपियों की पहचान रविंदर सिंह निवासी शाहपुर (हिमाचल प्रदेश) व ललित कुमार उर्फ सोनू निवासी नत्थू नगर के रूप में हुई है। उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

सीआईए स्टाफ के इंचार्ज अवतार सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने एसआई बलविंदर सिंह के नेतृत्व में ध्रीरा पुल पर नाका लगाया हुआ था। इसी बीच स्विफ्ट डिजायर कार को तलाशी के लिए रोका गया। कार की जांच करने पर पता चला कि उसके आगे और पीछे लगी नंबर प्लेट अलग-अलग थी। इसके बाद आरोपियों को पकड़कर उनसे पूछताछ की गई। आरोपियों ने बताया कि वह कबाड़ का काम करते हैं। इसी के चलते वह इंश्योरेंस कंपनियों के पास क्लेम के लिए हादसों में क्षतिग्रस्त गाड़ियां खरीदते हैं। इन्हीं गाड़ियों से वह खराब पुर्जे निकालकर चोरी की दूसरी गाड़ियों के पुर्जे लगाकर लोगों को बेच देते हैं। आरोपी जिस कार में सवार थे (स्विफ्ट डिजायर) उसमें भी जीप का इंजन लगा हुआ है। पुलिस को शक है कि मामले के तार किसी बड़े वाहन चोर गिरोह से जुड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन


फोटो -3- पठानकोट में पुलिस द्वारा पकड़े गए वाहनों की खरीद-फरोख्त का अवैध धंधा करने के आरोपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed